फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   side effect of narendra modi rally in chandigarh

मोदी रैलीः कुछ अनकहीं बातें और साइड इफेक्ट

Sun, 30 Mar 2014 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Mar 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
side effect of narendra modi rally in chandigarh

रैली के बाद जैसे ही नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट की तरफ रवाना हुए उस समय सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। समर्थक अपने-अपने वाहनों की तरफ जाने लगे। ऐसे में पुलिस की व्यवस्था भी धरी रह गईं।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर रोकने की कोशश की, लेकिन भीड़ के आगे पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी। सेक्टर 34/35 पिकाड़ली चौक और सेक्टर 20 गुरुद्वारे वाले चौक पर तो वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऐसा ही हाल सेंट स्टीफन स्कूल के पास चौक पर था। वहीं नरेंद्र मोदी का काफिला सेक्टर 45 के चौक से काली बाड़ी मंदिर वाली सड़क से होते हुए एयरपोर्ट पर पहुंचा था।
विज्ञापन

विपक्षी दलों के नेता भी पहुंचे मोदी की रैली में

side effect of narendra modi rally in chandigarh

नरेंद्र मोदी की रैली को देखने के लिए विपक्षी दलों के नेता भी पहुंचे। बसपा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद सलीम दोस्तों के साथ रैली में पहुंचे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा वह भीड़ को भांपने आए हैं।

सलीम का कहना है कि भीड़ देखकर निराशा हुई। उनका दावा है कि रविवार को सेक्टर-25 में होने वाली बसपा सुप्रीम मायावती की रैली में इससे दो से तीन गुना ज्यादा लोग आएंगे।

कांग्रेस पार्षद शीला देवी के बेटे मनोज सिहान भी एक सीनियर नेता के साथ रैली के पास मार्केट में दिखाई दिए। युवा नेता मनोज सिहान का कहना है कि शहरवासियों ने भाजपा को अपना जबाव दे दिया है। उन्होंने दावा कि एक बार फिर इस सीट से पवन बंसल जीतने वाले हैं।

रैली में नेताओं की फेसबुक वार

side effect of narendra modi rally in chandigarh
मोदी के ग्राउंड में पहुंचने के तुरंत बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष चावला ने फेसबुक पर कामेंट करते हए कहा कि मोदी की रैली फ्लाप शो रही है। रैली ग्राउंड में 5 हजार लोग भी मुश्किल से थे।

वहीं, रैली में मौजूद भाजपा नेत्री रंजना शाही ने चावला को जवाब देते हुए कहा कि हद हो गई। अब कांग्रेस को इस कदर झूठ का सहारा लेना पड़ रहा है। फिर भाजपा के जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवाशाली ने कहा कि सुभाष जी का हाल ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ वाला हो रहा है।

स्क्रीन ने दिया धोखा
रैली ग्राउंड में पीछे बैठे लोगों के लिए भाजपा पार्टी ने एक स्क्रीन भी लगाई थी, लेकिन यह स्क्रीन मोदी के आने से पहले ही खराब हो गई। यहां पर फोटो धुंधली दिखाई दे रही थी। इस कारण पीछे बैठे लोगां को मोदी को सुनने में दिक्कत आई।
विज्ञापन

पास होने के बावजूद नहीं हुई एंट्री

side effect of narendra modi rally in chandigarh

निमंत्रण कार्ड वालों के लिए विशेष एंट्री थी, लेकिन पास धारकों की सीटें जल्दी फुल हो गई। ऐसे में कई लोगों को पास होने के बावजूद अंदर नहीं जाने दिया गया। सेक्टर-15 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा भी मोदी को सुनने के लिए पहुंचे

पास के लिए समर्थक भिड़े
रैली के अंदर पास वाले गेट से जाने को लेकर समर्थकों के बीच बहस हो गई। एक समर्थक एक नेता से लेकर पास आया तो समर्थक उसके पीछे ही भाग लिए। युवक से पास छीनकर आपस में बांट लिए। पास खत्म होने के बावजूद लोग अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जवान उन्हें खदेड़ दिया।

शोरूम और घरों की छत पर पुलिस जवान

side effect of narendra modi rally in chandigarh

सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान में सुरक्षा को लेकर पुलिस जवान लोगों की कोठियों और शोरुमों की छतों पर तैनात हरे। छतों पर लोगों ने जाने की कोशिश की, लेकिन हर छत पर जाने वाले रास्तों पर पुलिस जवान की ड्यूटी लगाई हुई थी। सुरक्षा के लिहाजे से लोगों को पुलिस खदेड़ रही थी। शोरुमों में जाने वाले लोगों को भी रोकर पुलिस ने पूछताछ की।

फर्नीचर मार्केट बंद
सेक्टर 34 की फर्नीचर मार्केट के दुकानें पुलिस ने बंद करवा रखी थी। लोग अपनी दुकानों के पीछे बैठे हुए थे। इसके अलावा शोरुमों के जाने वाले रास्तों को भी बैरिकेट्स लगाए हुए थे। रैली शुरू से समाप्त होने तक सभी लोगों की एंट्री बंद की हुई थी।

सेक्टरों में खड़ी की गाड़ी

side effect of narendra modi rally in chandigarh

जाम से बचने के लिए रैली में पहुंचे लोगों ने गाड़ियों को सेक्टरों और मार्केट में खड़ी की। लोगों वाहन सेक्टर 21, 20 की मार्केट, 33 की मार्केट और रिहायशी इलाकों में खड़े किए

स्कूलों बस में लाए गए समर्थक
रैली में समर्थकों को प्रदर्शनी मैदान में लाने के लिए स्कूल बसों का इस्तेमाल किया गया था। सेक्टर 34 पेट्रोल पंप के पास पार्किंग में स्कूल बस खड़ी की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed