फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   side effect for public and tourist before french president visit

फ्रेंच राष्ट्रपति के दौरे के पहले ही दिखे साइड इफेक्ट

Sun, 24 Jan 2016 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jan 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
side effect for public and tourist before french president visit

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोरी के दौरे के मद्देनजर सलाहकार विजय देव ने भले ही यह निर्देश दिए हों कि किसी पर्यटन स्थल को बंद न किया जाए, लेकिन हकीकत इससे परे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के तीन छात्रों को शनिवार को म्यूजियम में अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे उनका प्रोजेक्ट वर्क अधूरा रह गया। वह म्यूजियम को बिना देखे ही वापस लौट गए। वहीं पर्यटकों को भी म्यूजियम देखने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 74 लोग की विजिट होने के बाद सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम को देखने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के तीन छात्र सत्यम, विनीत और दीपक दोपहर 2.30 बजे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें म्यूजियम के अंदर जाने से रोक दिया गया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि वह अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए म्यूजियम देखने आए हैं। इसके बाद भी उन्हें प्रधानमंत्री के आने की बात कहकर परमिशन नहीं दी गई। इस कारण वह म्यूजियम नहीं देख सके।

इसकी सूचना जब चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल के पास गई तो उन्होंने इस पर इंक्वायरी मार्क कर दी है। सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में शनिवार और रविवार को पर्यटकों की भीड़ अधिक होती है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यहां पर आने वाले लोगों को पुलिस ने रोक दिया है।

सेक्टर-46 के रहने वाले तरमिंदर सिंह ने बताया कि वह यहां पर हर शनिवार को घूमने आते हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें यहां आने से रोक दिया। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से यह दावा किया गया है कि फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे के बाद भी किसी को पर्यटन स्थलों पर जाने से नहीं रोका जाएगा।


अनुराग अग्रवाल, गृहसचिव, चंडीगढ़ प्रशासन ने बताया कि इस मामले में चंडीगढ़ म्यूजियम डायरेक्टर से रिपोर्ट मांगी गई है। अगर इसमें कोई भी सुरक्षाकर्मी या म्यूजियम का स्टाफ दोषी पाया जाएगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed