फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SI Sarabjit, arrested for a bribe of 10 thousand, filed a bail petition

10 हजार की रिश्वत में गिरफ्तार एसआई सरबजीत ने दायर की जमानत याचिका

Wed, 06 Oct 2021 10:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
SI Sarabjit, arrested for a bribe of 10 thousand, filed a bail petition
चंडीगढ़। सीबीआई ने बच्ची से यौन शोषण के मामले में आरोपी का नाम केस से बाहर निकलवाने के एवज में 20 दिन पहले 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सब-इंस्पेक्टर सरबजीत कौर को गिरफ्तार किया था। मामले में सरबजीत ने सीबीआई की विशेष अदालत मे जमानत याचिका दायर की है।
विज्ञापन

याचिका पर अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी कर 13 अक्तूबर को जवाब दायर करने को कहा है। सीबीआई की तरफ से जवाब दायर होने के बाद सरबजीत कौर की जमानत याचिका पर फैसला होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 17 सितंबर को सीबीआई ने सब-इंस्पेक्टर सरबजीत कौर को सेक्टर-34 थाने से 10 हजार रुपये की रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि 2 फरवरी 2021 को कजहेड़ी की रहने वाली एक महिला ने सीबीआई को शिकायतकर्ता कजहेड़ी निवासी पवन व अपने पति के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में शिकायत दी थी कि दोनों ने उसकी 8 साल की बेटी का यौन शोषण किया है। पुलिस ने पवन व अन्य के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसकी जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर सरबजीत कौर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि सरबजीत ने शिकायतकर्ता पवन का नाम केस से बाहर निकालने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और कहा था कि अगर वह उसे रिश्वत की रकम नहीं देगा, तो वह चालान में उसका नाम डाल देगी और उसे जेल भेज देगी। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता सीबीआई के पास पहुंचा था। सरबजीत के गिरफ्तारी के बाद उसके पटियाला स्थित घर पर भी छापा मारकर अहम दस्तावेज बरामद हुए थे। वहीं, गिरफ्तारी के दूसरे दिन सेक्टर-34 थाना प्रभारी को लाइन भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed