{"_id":"64c003ef92e7fd88510286c3","slug":"shuttle-bus-service-will-start-in-big-cities-of-punjab-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab : पंजाब के बड़े शहरों में शुरू होगी शटल बस सेवा, पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत मोहाली से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab : पंजाब के बड़े शहरों में शुरू होगी शटल बस सेवा, पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत मोहाली से
Wed, 26 Jul 2023 12:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:01 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस शटल बस सेवा से ट्रैफिक जाम के अलावा पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भी कम होगी क्योंकि इसमें ईंधन की खपत कम होगी।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान।
- फोटो : twitter @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को एलान किया कि राज्य सरकार जल्द पंजाब के बड़े शहरों में शटल बस सेवा शुरू करेगी। ट्रांसपोर्ट विभाग की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शटल बस सेवा लोगों को बेहतरीन सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया करेगी।
विज्ञापन
यह बस सेवा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एसएएस नगर (मोहाली) से शुरू की जाएगी। बाद में यह सेवा राज्य के अन्य बड़े शहरों और कस्बों में भी चलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने आशा जताई है कि सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट के इन साधनों से शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या हल करने में मदद मिलेगी। यह शटल बस सेवा जल्द ही पंजाब के सभी बड़े शहरों में चलाने के लिए राज्य सरकार पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस शटल बस सेवा के साथ ट्रैफिक जाम के अलावा पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भी कम होगी, क्योंकि इसके साथ ईंधन की खपत कम होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह इस सेवा के बारे में सभी जरूरतों को जल्द पूरा करें ताकि इस सेवा को जल्द शुरू किया जाए। इस प्रोजेक्ट को तत्काल और समयबद्ध ढंग से लागू करने के लिए वह इस प्रोजेक्ट की निजी तौर पर समीक्षा करेंगे। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेनु प्रसाद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन