फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shuttering of the 13-story building fell, five buried

13 मंजिला इमारत से शटरिंग गिरी, पांच दबे

Mon, 16 Dec 2013 10:17 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 16 Dec 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
Shuttering of the 13-story building fell, five buried
आईटी पार्क में बन रही शहर की सबसे ऊंची इमारत की शटरिंग गिरने से पांच मजदूर दब गए।
विज्ञापन


हादसा रविवार को करीब साढ़े 12 बजे हुआ। सातवीं मंजिल पर बाहरी शीशा लगाने का काम कर रहे मजूदर सीधे जमीन पर आकर गिरे।

साथी मजदूरों ने मलबे से निकाला और सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत के चलते दो को पीजीआई रेफर कर दिया गया।

देर रात पीजीआई में एक मजूदर की मौत हो गई। इमारत के मालिक फिलहाल शहर से दूर हैं। चंडीमंदिर थाना पुलिस ठेकेदार कृष्ण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-23 आईटी पार्क के प्लॉट नंबर-1 में अनंत ग्रुप की 13 मंजिला बिल्डिंग में यह हादसा हुआ। यह अब तक की शहर की सबसे ऊंची इमारत है।

इस इमारत में पिछले काफी समय से काम चल रहा है। फिलहाल यहां दीवारों के चारों और सीलिंग व बाहरी शीशा लगाया जा रहा है।

रोजाना की तरह रविवार को पांच मजदूर यहां लोहे की शटरिंग की मदद से ऊपर जाकर शीशों को लगा रहे थे, जबकि कुछ अपने अन्य कार्यों में जुटे हुए थे।

तभी, अचानक काफी तेजी से कुछ गिरने की आवाज आई तो आस-पास काम कर रहे मजदूर भागे, तो देखा कि आधी शटरिंग गिर गई और ऊपर से पांच मजदूर नीचे गिरकर दब गए।

आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में यूपी निवासी शेरूदीन, नवी मुहम्मद, राज मुहम्मद, राशीद, अली शाह को चोटें आई हैं।

इनमें राशिद और अलीशाह की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने इन्हें पीजीआई में रेफर कर दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान एक मजूदर की मौत हो गई।

घायलों ने बताया कि दो लोग सातवीं मंजिल पर थे और तीन पांचवी पर। घायलों के मुताबिक, वह रोजाना की तरह सीलिंग लगा रहे थे और उसके बाद शीशा लगाया जाना था। अचानक शटरिंग हिलने लगी और चंद ही पलों में ढह गई।
विज्ञापन


पुलिस की रही मामले की जांच
मजदूर यहां इतनी ऊंचाई पर बगैर सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे थे। न किसी ने हेल्मेट पहन रखे थे और न ही खुद को रस्सी से बांधा हुआ था।

चंडीमंदिर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद व अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके का मुआयना किया। कंपनी के प्रबंधन कमेटी से मौके पर कोई अधिकारी नहीं था। पुलिस ने किसी तरह कंपनी के आला अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि बड़े अधिकारी शहर से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed