फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shubman Gill Kashvi gautam and Amanjot kaur of chandigarh win awards in BCCI Award ceremony

BCCI Award: चंडीगढ़ के तीन क्रिकेटरों का जलवा, शुभमन गिल बने बेस्ट क्रिकेटर, काश्वी-अमनजोत का नाम भी चमका

Wed, 24 Jan 2024 08:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संजीव पंगोत्रा, संवाद, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 08:28 AM IST
सार

हैदराबाद में आयोजित बीसीसीआई अवार्ड समारोह में चंडीगढ़ मोहाली के तीन क्रिकेटरों शुभमन गिल, काश्वी गौतम और अमनजोत कौर को सम्मान मिला। तीनों के परिवार और कोच ने इस पर खुशी जताई है। अवार्ड सेरेमनी में बीसीसीआई के प्रधान रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा उपस्थित थे। 

विज्ञापन
Shubman Gill Kashvi gautam and Amanjot kaur of chandigarh win awards in BCCI Award ceremony
शुभमन गिल और काश्वी गौतम - फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज मोहाली के शुभमन गिल को बीसीसीआई की ओर से बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर घोषित करते हुए पॉली उमरीगर अवार्ड दिया गया है। बीसीसीआई की ओर से अवॉर्ड मंगलवार को हैदराबाद में दिए गए। 
विज्ञापन


शुभमन गिल के पिता लखविंदर गिल भी बेटे की खुशी में शामिल होने के लिए हैदराबाद में मौजूद रहे। मां कीरत कौर ने अवार्ड सेरेमनी को टीवी पर देखा। शुभमन गिल को ट्राइसिटी के युवा क्रिकेटर अपना आदर्श मानते हैं। उनको अवार्ड मिलने पर युवा क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट अकादमी में उत्साह का माहौल बना।
विज्ञापन


गिल को अवार्ड मिलने पर पूरे परिवार और उनके रिश्तेदारों में खुशी का माहौल बना हुआ है। पिता लखविंदर गिल ने हैदराबाद से फोन पर बताया कि आज उनके लिए सबसे बड़ा खुशी का दिन है। जिस लक्ष्य का लेकर हम अबोहर से मोहाली में आए थे, वह आखिर पूरा हुआ। मैंने बेटे को बेहतर क्रिकेटर बनाने का लक्ष्य बनाया था और खुद ट्रेनिंग देनी शुरू की थी।  पिता ने कहा कि मैंने तो पौधा लगाया था, लेकिन मेरे बेटे ने कड़ी मेहनत से अपने पसीने से सींचा। इसी मेहनत के जरिए आज वह भारतीय टीम में खेलते हुए नए मुकाम बनाता जा रहा है। वहीं मां कीरत कौर ने कहा कि आज का दिन पूरे परिवार के लिए बड़ी खुशी लेकर आया हैं। मुझे और पूरे परिवार को बेटे शुभमन गिल पर नाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
काश्वी गौतम को जगमोहन डालमिया अवार्ड 
चंडीगढ़ की महिला क्रिकेटर काश्वी गौतम को बेस्ट महिला क्रिकेटर चुना गया। उन्हें जगमोहन डालमिया अवार्ड दिया गया। काश्वी गौतम को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए हाल ही वुमन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सीजन के लिए हुई नीलामी में सबसे अधिक दो करोड़ की बोली लगाकर गुजरात जाएंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। 

बेटी को जगमोहन डालमिया अवार्ड मिलने पर काश्वी गौतम के पिता सुदेश शर्मा और मां सीमा शर्मा ने खुशी जताई। वहीं काश्वी गौतम के कोच नागेश गुप्ता ने कहा मुझे हमेशा से ही अपनी ट्रेनी पर भरोसा था, वह अगले महीने शुरू होने वाली डब्ल्यूपीएल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन करेगी।


अमनजोत कौर को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवार्ड
चंडीगढ़ की क्रिकेटर अमनजोत कौर को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवार्ड मिला। इस खिलाड़ी को डब्लयूपीएल के दूसरे सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई की ओर से बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवार्ड मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। अमनजोत के पिता भूपिंदर सिंह बढ़ई हैं। बेटी को अवार्ड मिलने पर उन्होंने कहा कि बेटी शुरू से ही भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने का सपना देखती थी, उसने इसके लिए कड़ी मेहतन की और कोच नागेश ने उसे तराशा। आज मुझे अपनी बेटी पर नाज है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed