फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shrimad Devi Bhagwat Katha from tomorrow on Gupt Navratri

Chandigarh News: गुप्त नवरात्र पर श्रीमद् देवी भागवत कथा कल से

Wed, 25 Jun 2025 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Devi Bhagwat Katha from tomorrow on Gupt Navratri
मनीमाजरा। जगत सद्भावना संस्थान के तत्वावधान में 26 जून से विशाल श्रीमद् देवी भागवत कथा बनभौरी माता मंदिर पिपली वाला टाउन मनीमाजरा में होने जा रही है।कथा की मंगल कलश यात्रा बृहस्पतिवार 26 जून सांय 4 बजे मंदिर परिसर से निकाली जाएगी। इसमें 108 मातृ शक्ति शीश पर कलश धारण कर दिव्य यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन

धर्मगुरु भागवताचार्य स्वामी डॉ. रमनीक कृष्ण महाराज ने बताया कि वर्ष में चार नवरात्र आते हैं। इनमें दो नवरात्र हम प्रत्यक्ष रूप से मनाते हैं और दो नवरात्र गुप्त नवरात्रों के रूप में मनाएं जाते हैं। इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्र 26 जून से 4 जुलाई तक रहेंगे। यह वह पावन समय है जिस समय पर सनातन अनुयायियों को मां भगवती की उपासना करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण मनन विशेष फलदायी माना गया है। श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा में प्रतिदिन प्रातः वेदी पूजन आयोजित होगा, जिसमें अपने जीवन के समस्त मनोरथों की सिद्धि के लिए सभी परिवार पूजा में यजमान बनकर पूजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतवर्ष ओर पूरे विश्व में वर्तमान समय में हो रही त्रासदियों की रोकथाम के लिए हम सब मिलकर इन नौ दिनों में प्रतिदिन मां भगवती के चरणों में प्रार्थना करेंगे। कथा के विश्राम पर भगवती यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed