श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर श्री हरमंदिर साहिब फूलों की खुशबू से महक उठा। श्री हरमंदिर साहिब को 85 प्रकार के विशेष फूलों के साथ अनोखे ढंग से सजाया गया है। श्री हरमंदिर साहिब के लिए दिल्ली के श्रद्धालु केके शर्मा ने आठ ट्रक फूल भेंट किए है।
श्री दरबार साहिब समूह को फूलों से सजाने वाले सेवादार सविंदरपाल सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को रविवार को व्यापारी केके शर्मा ने हॉलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, केन्या, मलेशिया और थाईलैंड से 85 प्रकार के फूल मंगवाए है।
रविवार को आठ एयरकंडीशन ट्रकों का काफिला फूल लेकर अमृतसर पहुंचा। कारीगरों ने श्री दरबार साहिब के पांचों प्रवेश दीवारों पर अलग अलग फूलों की सजावट करते हुए स्वागती गेट तैयार किए हैं।
दर्शनी ड्योढी, गुरुद्वारा लाची साहिब, थडा साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब, परिक्रमा और स्थानीय 10 गुरुद्वारा साहिब समूह को फूलों से सजाया गया है।
एसजीपीसी के महासचिव भाई रुप सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय के लोगों को बधाई दी है।