{"_id":"5cc1427bbdec222dcd5aa88b","slug":"shri-akal-takht-sahib-circular-for-sangat-about-relations-with-sucha-singh-langah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरमानः लंगाह, काला अफगाना व हरनेक से संबंध रखा, तो अकाल तख्त के आदेशों का उल्लंघन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरमानः लंगाह, काला अफगाना व हरनेक से संबंध रखा, तो अकाल तख्त के आदेशों का उल्लंघन होगा
Thu, 25 Apr 2019 10:48 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
सुच्चा सिंह लंगाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह, हरनेक सिंह न्यूजीलैंड व गुरबख्श सिंह काला अफगाना से मिलना-जुलना व किसी भी तरह के संबंध रखना अकाल तख्त के आदेशों का उल्लंघन माना जाएगा। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संगत को यह निर्देश दिए हैं कि इन्हें पंथ से निष्कासित किया गया है, इसलिए संगत इन तीनों से मिलने से परहेज करे, ताकि श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा बनी रहे।
दो वर्ष पहले गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान सुच्चा सिंह लंगाह की एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुई थी। मामला अकाल तख्त साहिब पहुंचा था। जांच के बाद अकाल तख्त साहिब ने सुच्चा सिंह लंगाह को पंथ से निष्काषित कर दिया था। बाद में इस महिला ने अदालत में अपने आरोप वापस ले लिए, जिससे लंगाह बरी हो गए। बरी होने के बाद लंगाह ने श्री अकाल तख्त साहिब को एक पत्र लिख कर सिख पंथ से निष्काषित किए जाने के फैसले को वापस लेने की गुहार लगाई।
अकाल तख्त ने अभी तक लंगाह के इस पत्र पर कोई भी विचार नहीं किया है। अब अकाल तख्त साहिब में यह शिकायत पहुंची है कि सुच्चा सिंह लंगाह सिख पंथ से निष्काषित होने के बावजूद डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में अकाली दल के बैनर तले चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शिअद ने लंगाह को पार्टी से निकाला हुआ है। लोग उनकी सभाओं में पहुंच रहे हैं। वहीं लंगाह का कहना है कि इस समय अकाली दल संकट में है और वह अकाली दल के सिपाही हैं, इसलिए वह लोकसभा चुनाव के लिए अकाली-भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

एसजीपीसी निशान सिंह पर दर्ज कराए केस
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एक और निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी कि तुलना सजायाफ्ता बाबा गुरमीत राम रहीम के साथ करने वाले जेजेपी अध्यक्ष निशान सिंह के खिलाफ सिखों की भावनाओं को भड़काने के आरोप में धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज कराया जाए।
निशान सिंह ने डेरा समर्थकों के वोटों का समर्थन लेने के लिए जिला फतेहाबाद के कस्बा टोहाना में डेरा प्रेमियों के समागम में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की तुलना गुरमीत राम रहीम सिंह से की थी। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सभी राजनितिक पार्टियों को चेतावनी दी है कि किसी भी धर्म के बारे में कुछ भी बोलने से परहेज करें, ताकि चुनाव प्रचार के दौरान लोगों की भावनाओं को ठेस न लगे।
जत्थेदार ने सिद्धू की शिकायतों का नहीं लिया कोई संज्ञान
श्री अकाल ताकत साहिब ने मंत्री नवजोत सिद्धू के विरुद्ध पहुंची शिकायतों के बारे में कोई भी फैसला नहीं लिया है। छत्तीसगढ़ की एक चुनाव रैली में सिद्धू ने एक धर्म विशेष के नारे लगवाए थे। छत्तीसगढ़ सिख संगठन ने इस संबंध में अकाल तख्त साहिब से सिद्धू के खिलाफ शिकायत की हुई है।
इससे साथ ही खडूर साहिब हलके से आप प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिद्धू द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना श्री गुरु गोबिंद सिंह से करने की पहुंची शिकायत का भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।