फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Showroom owner cut tree in lockdown, police filed case on unknown

लॉकडाउन में शोरूम मालिक ने काटा पेड़, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया केस

Wed, 17 Jun 2020 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Showroom owner cut tree in lockdown, police filed case on unknown
मनीमाजरा। लॉकडाउन के दौरान मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में एक दुकानदार ने अपने शोरूम के सामने लगे एक हरे-भरे पेड़ को काट डाला। इस मामले में अब आम आदमी पार्टी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के स्थानीय अध्यक्ष प्रेम गर्ग सीए (जो अपने पर्यावरण प्रेम की वजह से भी जाने जाते हैं) ने इस मामले को लेकर आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब वीडियो में साफ-साफ एक आदमी पेड़ काटते हुए और फिर गढ्डे को भरने के लिए मिट्टी डालते हुए दिखाई दे रहा है तो पुलिस उसे पकड़ कर पूछताछ क्यों नहीं कर रही कि पेड़ कटवाने के पीछे किसका हाथ है। वहीं उन्होंने पुलिस को टारगेट करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है जबकि पेड़ काटने वाले के बयान से सारा मामला पानी की तरह साफ हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करती है तो इस मामले में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए वे आंदोलन चलाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान 24 अप्रैल को मोटर मार्केट में शोरूम नंबर-232 के आगे पेड़ को काटे जाने की शिकायत मोटर मार्केट के प्रधान परमिंदर सिंह पिंदा ने चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी व हार्टिकल्चर विभाग को की। इसके बाद हॉर्टिकल्चर विभाग ने भी मनीमाजरा पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की शिकायत दी। इसके बाद भी मनीमाजरा थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामला को रफा-दफा करने की कोशिश की। इतने पर भी परमिंदर उर्फ पिंदा ने हार नहीं मानी और इस मामले को लेकर वह पुलिस अधिकारियों और वन विभाग के अधिकारियों के साथ संपर्क में रहे। पिंदा की इस मुहिम में अब पर्यावरण प्रेमी और आम आदमी पार्टी भी जुड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई पर शक
आम आदमी पार्टी के प्रेम गर्ग ने यहां जारी बयान में कहा कि उन्होंने पुलिस एफआईआर का अध्ययन किया तो ये चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि पुलिस को मोटर मार्केट के प्रधान ने लिखित रूप में शिकायत दी थी परन्तु पुलिस ने उसके बयान को दर्ज न करके अपने थाने के एक पुलिस के कर्मचारी के बयान पर मामला दर्ज किया है। इससे साफ पता चलता है की पुलिस आरोपियों को बचाने के चक्कर में मामले को रफा-दफा करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed