फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Short list of names of Pawan Bansal, Manish Tiwari and HS Lucky from Congress

Chandigarh News: कांग्रेस से पवन बंसल, मनीष तिवारी व एचएस लक्की के नाम शार्ट लिस्ट

Tue, 27 Feb 2024 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Short list of names of Pawan Bansal, Manish Tiwari and HS Lucky from Congress
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने संभावित उम्मीदवारों की सूची तय कर ली है। शॉर्ट लिस्ट सूची में शहर से चार बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की और पंजाब के आनंदपुर साहिब सीट से कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी का नाम शामिल है। इस बार चंडीगढ़ से लोकसभा टिकट के लिए कांग्रेस से कुल छह लोगों ने आवेदन किया था। सूत्रों के अनुसार, सांसद मनीष तिवारी की ओर से चंडीगढ़ सीट से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन नहीं किया गया था, लेकिन स्थानीय इकाई ने संभावित उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम भेजा था। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान को तीनों नाम विचार के लिए भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान तीनों में से किसी एक पर दांव लगा सकती है।
विज्ञापन

शहर के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम पार्टी हाईकमान को सौंप दिए गए हैं। अब विचार-विमर्श के बाद हाईकमान चंडीगढ़ सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगा। अगर पूर्व केंद्रीय मंत्री बंसल को एक और मौका मिलता है तो वह 1991 के बाद से लगातार नौवीं बार चंडीगढ़ सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वह आठ बार इसी सीट पर चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें से चार बार जीते हैं और 90 के दशक में दो बार भाजपा के सत्यपाल जैन से और वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की किरण खेर से हारे हैं। वहीं, मनीष तिवारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और आनंदपुर साहिब से मौजूदा सांसद हैं। उनका घर चंडीगढ़ में है। इसके अलावा शॉर्ट लिस्ट तीसरे आवेदक एचएस लक्की पहली बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं और संगठन में विभिन्न पदों पर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा से होगा सीधा मुकाबला
इंडिया गठबंधन में मेयर की सीट पर समझौते के बाद आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ से लोकसभा की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी है। अब कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से होगा। वहीं, भाजपा की मौजूदा सांसद किरण खेर ने इस बार चुनाव न लड़ने के संकेत पहले ही दे दिए हैं। लिहाजा पार्टी इस बार किसी और उम्मीदवार पर दांव खेल सकती है। दोनों दलों में बेशक मुकाबला सीधा रहेगा, लेकिन आप व कांग्रेस के गठबंधन से कांग्रेस की ताकत दोगुनी मानी जा रही है। इस तरह भाजपा की राह भी आसान नहीं होगी। भाजपा ने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed