फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Short Film Festival in Chandigarh

दर्शकों को रूला गई 'कैंडल...' की दर्द भरी तपिश

Sat, 30 Aug 2014 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Aug 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
Short Film Festival in Chandigarh

कर्ज के बोझ तले जहां पंजाब में किसान आत्महत्या कर रहा है, वहीं उनकी पत्नियां अब उनके कर्ज के साथ अपनी जिंदगी को बोझ समझ जी रही हैं। पंजाब के इस दर्द को चंडीगढ़ के दर्शकों तक पहुंचाया फिल्म ‘कैंडल इन द विंड’ ने। इस फिल्म ने दर्शकों की आंखों में आंसू तक ला दिए।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम इस फिल्म के साथ गवर्नमेंट आर्ट गैलरी एंड ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ। यह चंडीगढ़ क्रिएटिव सिनेमा सर्कल द्वारा कराया जा रहा है। नेशनल अवार्ड विनर नंदन सक्सेना और कविता बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को बठिंडा, मानसा और संगरूर में फिल्माया गया है।
विज्ञापन


फिल्म शुरू होती है बठिंडा में मौजूद सतविंदर कौर से, जो अपने पति के आत्महत्या करने के बाद परिवार को पाल रही है। सतविंदर पर 30 लाख को कर्ज है और गुजारे के लिए सिर्फ एक भैंस और बछड़ा। सतविंदर की तरह कुछ और औरतें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के कई शॉट बेरहम जिंदगी को दर्शाते हैं तो कुछ सरकार के झूठे वादों की पोल खोलते हैं। फिल्म का अंत बेहद दिल को छूने वाला है जिसमें निर्देशिका एक गरीब परिवार को पैसे देना चाहती है लेकिन वह उसे मना कर देता है। यह कहकर कि वह उनसे छोटी है और छोटों से कभी पैसे नहीं लेते।


फिल्म के इस मार्मिक दृश्य ने हॉल में मौजूद लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद नंदन और कविता ने दर्शकों से बात की। फिर उनकी एक और फिल्म डैम्ड को भी दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed