फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shopkeeper commits suicide in Rohtak of Haryana

Rohtak News: दुकानदार ने फंदा लगा दी जान, कथित सुसाइड नोट में इन्हें ठहराया जिम्मेदार

Tue, 16 Aug 2022 02:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Aug 2022 02:00 PM IST
सार

मृतक के पिता के मुताबिक गगन ने 2021 में दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही उसके बेटे को उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष वाले परेशान करने लगे। 

विज्ञापन
Shopkeeper commits suicide in Rohtak of Haryana
गगन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में एक दुकानदार ने किराये के मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने अपने चार पेज के कथित सुसाइड नोट में अपनी पत्नी व ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने केस दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला कलानौर का है। मृतक की पहचान गगन के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कलानौर के वार्ड नंबर छह निवासी राजेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि उसकी तीन लड़की व एक लड़का था। सभी बच्चे शादीशुदा हैं। उसके 29 वर्षीय लड़के गगन ने जरनल स्टोर खोला था। गगन ने 2021 में दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही उसके बेटे को उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष वाले परेशान करने लगे। 
विज्ञापन


इस कारण बेटा शादी के पांच माह बाद ही मकान के ऊपर के हिस्से में अलग रहने लगा। करीब एक साल से वह किराये के मकान में रह रहा था। वह बताता था कि उसकी पत्नी व ससुराल वाले बहुत परेशान कर रहे हैं। कहते हैं कि अपना मकान खरीद ले। बार-बार पैसे मांग रहे हैं। गगन से झगड़ कर उसकी पत्नी रक्षाबंधन से पहले अपने घर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अगस्त को बेटे ने अपनी मां नीलम के पास फोन किया। कहा कि वह बीमार है। वह बेटे से मिलने उसके किराये के मकान पर गई तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। पड़ोस के लड़के ने ताला तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो गगन ने आगे वाले कमरे में पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगा रखा था। उसके बेटे ने यह कदम अपनी पत्नी, सास, ससुर व साले से तंग आकर उठाया है। इस संबंध में वह सुसाइड नोट भी छोड़कर गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed