{"_id":"159e116e7885e2906fd52f1cde58a9d9","slug":"shooting-start-of-game-of-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए ‘गेम ऑफ लव’ की कहानी और स्टार कास्ट को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए ‘गेम ऑफ लव’ की कहानी और स्टार कास्ट को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Jan 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीन एक होटल का है, मन्नी बोपाराए, जिसको अभी-अभी एक रिएलटी शो में पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन
उसे शहर के मशहूर व्यवसायी राजेश मंजानिया मिलने के लिए बुलाते हैं और बातों ही बातों में प्यार का इजहार करते हैं, इसी बीच डायरेक्टर ‘गोपी’ सीन को कट कर देते हैं।
यह है फिल्म ‘गेम ऑफ लव’ का सीन जिसकी शूटिंग का मुहुर्त मंगलवार को होटल पर्ल, इंडस्ट्रीयल एरिया फेस-2 में हुआ।
फिल्म की मुख्य भूमिका में राजेश मंजानिया और मन्नी बोपाराए हैं। फिल्म के डायरेक्टर गोपी ढिल्लों ने बताया की फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर है, जिसे चंडीगढ़ में ही फिल्माया जाएगा कुछ गानों की शूटिंग मसूरी में भी की जाएगी। मुहुर्त पर पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
हरजसलीन कौर कर चुकी है हॉलीवुड में काम
फिल्म में सेकेंड लीड रोल करने वाली हरजसलीन उर्फ जैज ने हॉलीवुड फिल्म ‘द होबिट’ और 20 डेज लेटर में भी काम किया है।
जैज ने बताया की वे जालंधर में पली-बड़ी हुईं और न्यूजीलैंड में अपनी पढ़ाई पूरी की, शुरू से ही स्टेज से प्यार था इसलिए आगे चलकर एंकर बनना चाहती थीं।
डांस और एंकरिंग करते- करते 3 साल इंग्लिश थिएटर किया, जहां से एक्टिंग के बारे में काफी कुछ जानने को मिला। विदेशी फिल्मों में बेशक रोल छोटा था, लेकिन वहां छोटे रोल के लिए भी कई वर्कशाप होती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वे न्यूजीलैंड के रेडियो स्टेशन में आरजे भी रह चुकी हैं, जिसमें पंजाब पर आधारित कार्यक्रम होते थे। विदेशों में पंजाबी कल्चर को लेकर काफी जागरूकता है।