फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI Raid: Five-member team arrives in Morinda; reports of action in Gharachon as well.

सीबीआई का छापा : मोरिंडा में पांच सदस्यीय टीम पहुंची, घराचों में भी कार्रवाई की सूचना

Wed, 07 Oct 2026 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
CBI Raid: Five-member team arrives in Morinda; reports of action in Gharachon as well.
एफआईआर में बीरदविंदर सिंह बल्लां का नाम होने की जानकारी, ओएसडी के घर कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरिंडा/संगरूर। सीबीआई ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मण से जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई की। मोरिंडा के गांव बल्लां में घुम्मण के करीबी बताए जा रहे बीरदविंदर सिंह बल्लां के घर पर सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम पहुंची। टीम में दो महिला अधिकारी भी शामिल थीं। अधिकारियों ने कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी देने से इनकार किया।
जानकारी के अनुसार सीबीआई की दर्ज एफआईआर में बीरदविंदर सिंह का नाम भी शामिल है। टीम के अधिकारी गाड़ी से सफेद रंग के थैले लेकर घर के अंदर गए। उस समय बीरदविंदर सिंह के माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे। बीरदविंदर सिंह मोरिंडा के वार्ड नंबर नौ से जिला परिषद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, संगरूर के गांव घराचों स्थित ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मण के निवास पर भी मंगलवार देर शाम सीबीआई की दबिश की सूचना सामने आई। घर के बाहर दिल्ली नंबर की एक गाड़ी समेत सात-आठ अन्य गाड़ियां खड़ी दिखाई दीं। हालांकि, इन गाड़ियों और उनमें मौजूद लोगों के सीबीआई या ईडी से जुड़े होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने विगत दिनों राजवीर सिंह घुम्मण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामला सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे। इसके बाद पंजाब सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed