फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shooters hit the target accurately in the Super Cup, won medals

Chandigarh News: सुपर कप में निशानेबाजों ने लगाया सटीक निशाना, जीते पदक

Thu, 06 Apr 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Shooters hit the target accurately in the Super Cup, won medals
चंडीगढ़। प्रो. सल्वो स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से शूटिंग का सुपर कप आयोजित किया गया। ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी अंजुम मोदगिल और पिस्टल शूटर अंकुश भारद्वाज की ओर से इसका आयोजन हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन अमित तलवार, आईएएस, निदेशक खेल और युवा सेवाएं मुख्य अतिथि रहे। मुकाबला फेज 6 मोहाली में आयोजित किया गया। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी, जम्मू और कश्मीर और दिल्ली के राज्यों से 350 से अधिक निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। फाउंडेशन ने पिस्टल स्पर्धा में विजेताओं - निर्भय (प्रथम), इंदरपाल (द्वितीय) और सरबजोत सिंह (तृतीय) को पुरस्कार प्रदान किया। सीनियर राइफल चैंपियनशिप में ओजस्वी ठाकुर (14 वर्ष) ने जीत हासिल की जबकि शिवांगी डोगरा दूसरे और तलवार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को सम्मान देते हुए अंकुश भारद्वाज व अंजुम मोदगिल ने कहा कि उत्तर भारत में शूटिंग के लिए अपार संभावनाएं व विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। युवा प्लेयर्स को पूरी शिद्दत के साथ शूटिंग के कॅरिअर को अपनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनानी चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिता में ही युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed