{"_id":"6642a7188c16911cc5007c07","slug":"shooter-manu-bhakar-confirmed-ticket-for-paris-olympics-chandigarh-news-c-16-pkl1043-420612-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक का टिकट किया पक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक का टिकट किया पक्का
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीएवी काॅलेज-10 में पढ़ने वाली ओलिंपियन निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक के लिए अपना टिकट पक्का किया है। इससे कॉलेज में खुशी का माहौल है। कॉलेज के प्रो. अमनिंदर मान ने बताया कि भोपाल में आयोजित ओलिंपिक चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मनु ने शूटिंग टीम इंडिया में जगह बनाई। मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल में चयनित हुई हैं। पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम की अधिकारिक घोषणा अगले एक दो दिन में हो जाएगी।
इससे पहले सोमवार को मनु भाकर और डीएवी कॉलेज-10 आदर्श सिंह ने ओलिंपिक चयन ट्रायल में क्रमशः महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल और पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल के क्वालीफिकेशन राउंड में विजयी बने थे। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के सभी पांच निशानेबाज अब मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग अकादमी में मंगलवार को फाइनल में भिड़ेंगे।
वहीं, डीएवी कॉलेज के एक अन्य निशानेबाज विजयवीर सिंह सिद्धू 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में कुल 581 के साथ चौथे स्थान पर रहे, उन्होंने भावेश शेखावत से केवल एक इनर-10 अधिक स्कोर किया। पांचवें स्थान तक के सभी शूटर मंगलवार को आखिरी दौर में निशाना साधेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले 25 मीटर पिस्टल में ओलंपियन मनु ने इनर-10 में ईशा सिंह को हरा दिया, इन दोनों ने समान 586 का स्कोर किया। रिदम सांगवान तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि अभिदन्या पाटिल (582) और सिमरनप्रीत कौर बराड़ (564) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। पूरी गणना और तीन में से सर्वश्रेष्ठ स्कोर लेने पर मनु और ईशा महिलाओं की स्पर्धा में शीर्ष दो स्थान पर हैं। अनीश और विजयवीर पुरुषों के आरएफपी में 1-2 स्थान पर हैं। हालांकि अभी फाइनल बाकी है।