फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shooter Arjun Singh Cheema wins gold medal in team event in Asian Games 2023

Asian Games 2023: चीन में अर्जुन ने जीता सोना, परिवार बोला- बेटे ने देश दा तिरंगा दुनिया विच्च उच्चा कीत्ता

Thu, 28 Sep 2023 09:22 PM IST
ajay kumar लखवीर सिंह लक्की, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
लखवीर सिंह लक्की, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Sep 2023 09:22 PM IST
सार

अर्जुन सिंह चीमा की टीम ने बेहद करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत को निशानेबाजी में चौथा स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय निशानेबाज मौजूदा खेलों में अब तक चार स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
Shooter Arjun Singh Cheema wins gold medal in team event in Asian Games 2023
अर्जुन सिंह चीमा ने जीता स्वर्ण पदक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एशियाई खेलों में भारत को शूटिंग इवेंट में एक और गोल्ड मेडल मिला है। पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल टीम मुकाबले में सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने गोल्ड जीता है। भारत की इस तिकड़ी ने कड़े मुकाबले में चीन को पछाड़कर मेडल अपने नाम किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान और खेल मंत्री मीत हेयर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन


अर्जुन चीमा के 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीतने पर पिता संदीप सिंह चीमा, माता किरनदीप कौर चीमा, चाची नीतू चीमा, दादी नरिंदरपाल कौर चीमा और बुआ सबीना टिवाणा ने खुशी व्यक्त की।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साड्डे अर्जुन ते अज्ज वाहेगुरुर जी दी मेहर हो गई। अज्ज साड्डे परिवार दी असीसां ते अर्जुन दी मेहनत ने देश दा तिरंगा दुनिया विच्च उच्चा कीत्ता है। वहीं अर्जुन चीमा के चाचा व अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर रहे पंजाब पुलिस के थर्ड बटालियन कमांडेट जगविंदर सिंह चीमा ने कहा कि अर्जुन इसके बाद ओलंपिक खेलों की तैयारी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन सिंह चीमा की टीम ने बेहद करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत को निशानेबाजी में चौथा स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय निशानेबाज मौजूदा खेलों में अब तक चार स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुके हैं। इस मौके पर नगर काउंसिल के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि उनके भांजे अर्जुन सिंह चीमा ने अपने दादा, पिता और चाचा के नक्शे कदम पर चलकर 20 साल बाद विश्व में चीमा परिवार का नाम चमकाया है। आज हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इस अवसर पर हलका अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग ने चीमा परिवार को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed