{"_id":"575ef1134f1c1bf71211b720","slug":"shooter-abhinav-bindra-ready-for-his-final-innings-in-rio-olympic","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियो ओलंपिक में अपनी अंतिम पारी के लिए तैयार श्ाूटर अभिनव बिंद्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियो ओलंपिक में अपनी अंतिम पारी के लिए तैयार श्ाूटर अभिनव बिंद्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
शूटर अभिनव बिंद्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्डन ब्वॉय अभिनव बिंद्रा रियो ओलंपिक के अपने अंतिम चैलेंज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव का यह रियो ओलंपिक अंतिम माना जा रहा है। मंगलवार को वह दिल्ली जा रहे हैं और उसके दो दिन बाद वह रियो के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
2016 ओलंपिक के लिए भारतीय दल के ध्वजवाहक अभिनव सोमवार को यहां पीजीआई में डॉक्टरों के कार्यक्रम में शिरकत कर आए थे। वह दस मीटर एयर राइफल स्पर्द्धा में भारतीय निशानेबाजी दल के पदक की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर मीडिया से बातचीत में अभिनव ने कहा कि यह उनका यह पांचवां ओलंपिक होगा और वह इस चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनव ने भरोसा जताया कि ओलंपिक में सब कुछ बेहतरीन होगा।
विज्ञापन
वहीं अन्य खेलों में पदक की संभावनाओं के सवाल पर 33 वर्षीय निशानेबाज ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने रियो में क्वालीफाई किया है। उनसे भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। ध्वजवाहक बनाए जाने के सवाल पर अभिनव ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है।
पीजीआई में पौधारोपण अभिनव ने पीजीआई में सोमवार को पीजीआई खेल ग्राउंड में पौधारोपण किया और डॉक्टरों की स्लो साइक्लिंग स्पर्द्धा के अलावा स्वीमिंग पूल के रिफ्रेशमेंट सेंटर का आरंभ भी किया।
‘एक पिता और देश के लिए गर्व’ अभिनव के पिता एसएस बिंद्रा ने बेटे को ध्वजवाहक बनाए जाने पर कहा कि यह देश और एक पिता के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अभिनव का पीजीआई से लगाव रहा है। वह समय समय पर ब्लड डोनेट के कार्य में भी अहम भूमिका निभाता आया है।