फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shoe hurled at bikram singh majithia in his constituency

बिक्रम सिंह मजीठिया पर फेंका गया जूता, विरोधी नारेबाजी और धक्कामुक्की

Mon, 22 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 22 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
shoe hurled at bikram singh majithia in his constituency
बिक्रम सिंह मजीठिया पर फेंका गया जूता
पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर जूता फेंका गया और वो भी उन्हीं के हल्के में। लोग इतने विरोधी हो गए कि उनके गनमैन से धक्कामुक्की भी की। बिक्रम सिंह मजीठिया पर आज मजीठा में उस समय जूता फेंका गया जब वह कांग्रेस पार्टी के एक सदस्य की तरफ से आयोजित सभा में पहुंच गए।
विज्ञापन


कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर राज सिंह लाली को हाल में चुनावों में पराजित करने वाले मजीठिया से लाली के कुछ समर्थकों ने बहस की। पुलिस ने बताया कि मजीठिया के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने मादक पदार्थों के खतरे के लिए अकाली नेता को जिम्मेदार ठहराया। घटना मजीठिया विधानसभा क्षेत्र में हुई जहां एडीजीपी (सुरक्षा) रोहित चौधरी कांग्रेस नेताओं के साथ लोगों की शिकायतें सुन रहे थे।
विज्ञापन


वहां बिक्रम के पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तेजित होकर नारेबाजी करने लगे और उन्हें वहां से जाने के लिए बाध्य कर दिया। लोग इतने विरोधी हो गए कि बिक्रम जब अपने काफिले के साथ निकल रहे थे तो उनकी गाड़ियों को रोकने की भी कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को पीछे हटाया। पुलिस अफसरों की मौजूदगी में जूते फेंके गए, उनके समर्थकों से धक्कामुक्की की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे

shoe hurled at bikram singh majithia in his constituency
बिक्रम सिंह मजीठिया पर फेंका गया जूता
लोगों ने उनका घेराव करने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'नशा के व्यापारियों का समर्थक मजीठिया मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए। लोगों का कहना था कि उन्होंने 10 साल में हुई गुंडागर्दी और नशे पर छित्तर मारा है। 10 साल तक तो खुद धक्केशाही की है। लोगों का तो यह भी कहना था कि जो लोग नशे का धंधा करते रहे हैं, वहीं मीटिंग में पहुंचे हैं।

वहीं जूते फेंकने को लेकर मजीठिया ने कहा कि वह लोगों के इंसाफ के लिए लड़ते रहेंगे, भले ही कांग्रेसी गोली क्यों मार दें। मजीठिया ने पुलिस की कारगुजारी पर सवाल करते हुए कहा कि यह मीटिंग कांग्रेस का शो रही। उन्होंने कांग्रेसी नेता लाली मजीठिया पर आरोप लगाया है कि उनके उकसावे पर हमला किया गया।

उन्होंने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे। उधर, मजीठिया के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस नेता सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया ने कहा कि जब मजीठिया पुलिस पब्लिक बैठक में पहुंचे तो लोगों में पहले ही बिक्रम के खिलाफ रोष था, जो प्रदर्शन के रूप में सामने आया। उन्होंने तो वहां पहुंच कर कांग्रेस वर्कर्स और इलाके के लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed