फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shocking disclosure on badminton star saina nehwal by father

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने जूडो से शुरू किया था करियर

Mon, 30 Mar 2015 09:36 AM IST
अमित भारद्वाज/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
अमित भारद्वाज/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 30 Mar 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
shocking disclosure on badminton star saina nehwal by father

बैडमिंटन कोर्ट पर अपने खेल के दम पर तहलका मचाने वाली हिसार की बेटी साइना नेहवाल ने अपना खेल करियर जूडो से शुरू किया था। हालांकि साइना ने सिर्फ पांच-छह महीने ही जूडो की ट्रेनिंग ली।

विज्ञापन


इसके बाद एक कोच के कहने पर उसके पिता डॉ. हरवीर सिंह ने साइना के हाथों में बैडमिंटन रैकेट थमा दिया। तब से लेकर आज तक साइना ने इस खेल में खुद को बेहतर से और बेहतर साबित करके दिखाया है।
विज्ञापन


तेलुगु सिखाने के मकसद से शुरू कराया खेल
डॉ. हरवीर सिंह के मुताबिक जब वो हैदराबाद में शिफ्ट हुए, तो साइना को यहां की भाषा तेलुगू नहीं आ रही थी। उन्होंने सोचा भाषा न सीख सके, कम से कम यहां के लोगों के हाव-भाव को सीख जाए। इस मकसद से उन्होंने साइना को जूडो खेल में डाल दिया। इस दौरान उन्हें एक बैडमिंटन कोच मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच के कहने पर उन्होंने साइना के हाथों में बैडमिंटन रैकेट थमा दिया। साइना ने थोड़े समय में ही अंडर-10 आयुवर्ग की राज्यस्तरीय चैंपिययनशिप जीत ली। इसके बाद 11 साल की उम्र में उसे एक फेलोशिप मिल गई। 2006 में कॉमनवेल्थ खेल में एक खिलाड़ी के बीमार होने से उसे जाने का मौका मिल गया और उसने इस खेल में कांस्य पदक हासिल किया।

फिर 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक प्राप्त किया। हरवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि वह वर्ल्ड की नंबर एक खिलाड़ी बनेगी।

मेडिकल लाइन दिलाना चाहते थे साइना को

shocking disclosure on badminton star saina nehwal by father

उनके पिता ने बताया कि उन्होंने कभी इस बारे में सोचा भी नहीं था कि साइना खेलों में अपना करियर बनाएगी। वह तो साइना को मेडिकल स्ट्रीम दिलाना चाहते थे।

साइना की बड़ी बहन को भी उन्होंने फार्मासिस्ट का कोर्स कराया था। मगर जब उन्होंने देखा कि वह बैडमिंटन में बढ़िया प्रदर्शन कर रही है, तो उन्होंने अपना इरादा बदल लिया।
 
आने लगे साइना के लिए रिश्ते
डॉ. हरबीर के मुताबिक अब साइना के लिए रिश्ते भी आने लगे हैं। मगर उन्होंने यह फैसला साइना पर ही छोड़ा हुआ है। अगर वो अपने जीवनसाथी को खुद फाइनल करती है, तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। वैसे अभी वो अपने करियर पर ही कंसंट्रेट कर रही है।

'हिसार की आती है काफी याद'

shocking disclosure on badminton star saina nehwal by father

विश्व की नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी सायन नेहवाल के पिता डॉ. हरवीर सिंह ने बताया कि वह 26 साल तक हिसार में रहे। उन्होंने एचएयू में एमएससी व पीएचडी की पढ़ाई पूरी की और बाद में जॉब भी यहीं की।

जब उन्होंने 1998 में हिसार छोड़ा, तो उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वह आगे की जिंदगी हैदराबाद में बिताने वाले हैं। उन्होंने सोचा था कि दो तीन साल बाद वो फिर हिसार या हरियाणा में आ जाएंगे। डॉ. हरवीर के मुताबिक उन्हें जब भी समय मिलता है, तो इंटरनेट पर हिसार व एचएयू के बारे में पढ़ते हैं।

वह आखिर बार वर्ष 2007 में किसी काम से हिसार आए थे। डॉ. हरवीर ने बताया कि साइना पहले तो हिसार को काफी मिस करती थी। मगर अब वह काफी बिजी हो गई है। उन्होंने बताया कि उनका सेक्टर 15 में खुद का मकान भी था, जिसे वो बेचकर हैदराबाद गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed