फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shobhayatra on Ram Navami

एसी रथ में सवार होकर भ्रमण करेंगे भगवान

Sun, 23 Mar 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Mar 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
Shobhayatra on Ram Navami
रामनवमी उत्सव पर इस बार भगवान एयरकंडीशन रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान भक्तों और भगवान पर हो रही विमान से पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन


यह आयोजन श्री चैतन्य गौड़ीय मठ की ओर से आयोजित किया जा रहा है। धार्मिक समारोह 2 अप्रैल से शुरू होगा। रथयात्रा में भारी संख्या में भक्त उपस्थित होंगे। रथयात्र नौ अप्रैल को सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ से शुरू होगी।
विज्ञापन


भगवान के लिए रथ में विशेष केबिन बनाया जाएगा। भगवान के सिंहासन को पांच फुट के तक ग्लास से कवर किया जाएगा। यह पारदर्र्शी होगा। दो से तीन अप्रैल तक छोटे बच्चों द्वारा भगवान की विविध लीलाएं प्रस्तुत की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार से आठ अप्रैल वैष्णव संतों द्वारा संकीर्तन और प्रवचनों की अमृतवर्षा होगी। छह अप्रैल को श्री विग्रहों का महाभिषेक होगा। आठ अप्रैल को रामनवमी उत्सव का आयोजन होगा और नौ अप्रैल को रथयात्रा का आयोजन होगा।

लाइट एंड साउंड कार्यक्रम में कई धार्मिक सीन प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके लिए मठ की महिला संकीर्तन मंडल की संयोजक रूबी गुप्ता और गीता क्वात्रा प्रशिक्षण दे रही हैं। इस उत्सव में भारत के विभिन्न स्थानों से अनेक संन्यासी, ब्रह्मचारी व गृहस्थ भक्त पहुंचेंगे।


रथयात्रा के रूट

भक्तों के नृत्य संकीर्तन और बैंड पार्टी के साथ भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु एवं श्री राधामाधव विशाल रथ में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। मठ मंदिर से शुरू होकर सेक्टर-21, 17-18, 18-19, 19-27 व 20-30 के चौक से होते हुए मठ मंदिर में संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed