फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SHO of Kotkhai police station will have to appear for testimony on January 7, otherwise action will be taken

Chandigarh News: कोटखाई थाना के एसएचओ को गवाही के लिए 7 जनवरी को होना होगा पेश, नहीं तो कार्रवाई तय

Sat, 21 Dec 2024 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
SHO of Kotkhai police station will have to appear for testimony on January 7, otherwise action will be taken
चंडीगढ़। शिमला के कोटखाई में नाबालिग युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी सूरज की कोटखाई थाने में हत्या मामले में शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में फिर से सुनवाई हुई। इस मामले में नामजद आरोपी नंबर-तीन द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनाए गए आदेशों के आधार पर सीबीआई कोर्ट ने कोटखाई थाने के एसएचओ को तीसरी बार समन जारी कर तलब कर लिया है। एसएचओ को 7 जनवरी 2025 को कोर्ट में पेश होना होगा। जबकि इससे पहले दो बार समन जारी होने के बाद भी एसएचओ पेश नहीं हुआ था, लेकिन अब उसे यह आखिरी चेतावनी ह, अन्यथा उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, इस मामले में बीती 12 दिसंबर को हुई सुनवाई में सीबीआई कोर्ट ने सभी पक्षों के बयान दर्ज करके साक्ष्यों को बंद कर दिया था। उसी दिन आरोपी नंबर-तीन राजिंद्र सिंह ने अपने बचाव में कोटखाई थाने के एसएचओ को फिर से पूछताछ के लिए बुलाने की गुहार लगाई थी। हालांकि एसएचओ कोटखाई को बीती 5 दिसंबर को हुई सुनवाई में समन जारी कर बयान देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इससे पहले भी उसे समन जारी किए गए थे। कोर्ट ने अपने पिछले आदेशों में यह टिप्पणी करते हुए लिखा था कि आरोपी-3 सीबीआई के डर से सच्चाई बताने के लिए तैयार नहीं हैं और इसलिए कोटखाई एसएचओ गवाह के रूप में उसके पक्ष में गवाही देने के लिए आगे नहीं आ रहा है। कोर्ट का तर्क था कि यह सात साल से अधिक पुराना केस है। मामले में सभी आरोपियों को अपना बचाव करने के लिए पर्याप्त समय और मौके दिए गए। आरोपी-3 को छोड़कर सभी ने अपने बयान के द्वारा अपना बचाव बंद कर दिया है। इसलिए बचाव साक्ष्य के लिए इस मामले को आगे स्थगित करने का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए कोर्ट ने 12 दिसंबर को हुई सुनवाई के दौरान आरोपी राजिंद्र सिंह के बचाव में साक्ष्यों को भी बंद कर दिया था। साथ ही कोर्ट ने 12 दिसंबर से 20 दिसंबर तक लगातार रोजाना इस मामले में सुनवाई करने और आरोपियों को अपने अलग-अलग आखिरी बयान व बहस के लिए तारीख दे दी गई थी।
विज्ञापन

एसएचओ पेश नहीं हुआ तो उसके खिलाफ भी होगी कार्रवाई
20 दिसंबर को कोर्ट के आदेशानुसार इस मामले में आखिरी बहस होनी थी, लेकिन उससे पहले ही आरोपी नंबर-तीन राजिंद्र सिंह ने कोटखाई एसएचओ को गवाही देने के लिए सीबीआई द्वारा तलब कर गवाही के लिए बुलाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। 18 दिसंबर को हाईकोर्ट ने याचिका पर त्वरित आदेश पारित किए कि संबंधित सीबीआई कोर्ट याचिकाकर्ता को गवाह एसएचओ थाना कोटखाई से उसके बचाव में पूछताछ करने का एक अवसर प्रदान करें और ट्रायल कोर्ट बचाव पक्ष के गवाह को प्रभावी समन जारी करने के लिए सीएलपीसी के प्रावधानों का अनुपालन करें। इसलिए हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशानुसार शुक्रवार को सीबीआई की कोर्ट ने बचाव पक्ष के गवाह एसआई/एसएचओ अंकुश ठाकुर थाना कोटखाई को 7 जनवरी को तलब कर लिया है। एसएचओ को समन भी एसपी एससी-एक सीबीआई नई दिल्ली के जरिए हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशानुसार भेजा जाए और गवाह को समन तामील करवाना भी सुनिश्चित किया जाए। समन में यह विशेष नोट भी दिया जाना चाहिए कि गवाह को उस दिन कोर्ट के समक्ष उपस्थित होना होगा, क्योंकि यह मामला इस कोर्ट के समक्ष सबसे पुराना सत्र मामला है। कोर्ट ने आदेेशों में लिखा कि इस मामले में पहले से ही दैनिक सुनवाई चल रही है और किसी की ओर से कोई चूक या देरी को कोर्ट द्वारा बहुत गंभीरता से लिया जाएगा। अगर गवाह पेश नहीं हुआ तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। उधर, शुक्रवार को आरोेपी नंबर 7 व 8 की ओर से अपनी दलीलें पेश की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed