फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SHO Jaswinder Kaur CBI court guarantee one lakh rupees

पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर को मिली जमानत, एक लाख रुपये की गांरटी पर सीबीआई अदालत ने दी राहत

Tue, 15 Sep 2020 11:22 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
SHO Jaswinder Kaur CBI court guarantee one lakh rupees
चंडीगढ़। पांच लाख रुपये की रिश्वत के मामले में मनीमाजरा थाने की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर को सीबीआई अदालत से जमानत मिल गई है। यह जमानत एक लाख रुपये की गारंटी पर मिली है। बीते शुक्रवार को जसविंदर कौर ने याचिका दायर कर जमानत मांगी थी। उसने कहा था कि वह दिल की मरीज है। उसे मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। वह जमानत के बाद किसी भी गवाह से संपर्क नहीं करेगी, जबकि सीबीआई ने विरोध करते हुए कहा कि मनीमाजरा थाने की सीसीटीवी फुटेज से जसविंदर कौर पर लगे सभी आरोप सही साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बीते 30 जून को मनीमाजरा निवासी गुरदीप सिंह ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि जसविंदर कौर ने धोखाधड़ी मामले को सुलझाने के एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की धमकी भी दी। इसके बाद सीबीआई ने बिचौलिए भगवान सिंह को एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद से जसविंदर कौर 30 जून से फरार हो गई थी। अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। इसी बीच 25 जुलाई को जसविंदर कौर ने अदालत में सरेंडर कर दिया था। सीबीआई ने जसविंदर का दो दिन का रिमांड भी लिया था, जहां से उन्हें बुड़ैल जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed