फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shivraj, a Marwari horse worth two crore rupees, became the main attraction of the Maghi fair.

Chandigarh News: दो करोड़ रुपये का मारवाड़ी घोड़ा शिवराज बना मेला माघी का आकर्षण

Thu, 15 Jan 2026 08:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Shivraj, a Marwari horse worth two crore rupees, became the main attraction of the Maghi fair.
-बुलेट, महाराजा, सुल्तान और आस्कर भी लोगों का खींच रहे ध्यान
विज्ञापन

-लगभग सौ करोड़ रुपये के पशु मंडी में मूल्यवान घोड़े व अन्य जानवर प्रदर्शित
---
जगदीश जोशी
मुक्तसर। दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की चालीस मुक्तों की शहादत को समर्पित मेला माघी के मौके पर लंबी ढाब में आयोजित विश्व प्रसिद्ध पशु मंडी ने एक बार फिर हजारों पशु प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह मेला 18 जनवरी तक चलेगा।
पशु मंडी में देशभर से मूल्यवान नस्लों के घोड़े, बिल्लियां, कुत्ते, चकोर और अन्य जंतु पेश किए गए हैं। यूपी, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु और मुंबई समेत कई राज्यों से पशुपालक मंडी में पहुंचे हैं। राजस्थान के रेवतरा गांव से आए नारायण सिंह ने दो करोड़ रुपये कीमत का काला मारवाड़ी घोड़ा शिवराज प्रदर्शित किया। इसका कद 68 इंच है और यह 2021 में राजस्थान में हुई प्रदर्शनी में विजेता रहा था। अभी तक इसकी बिक्री नहीं हुई है, लेकिन लोग इसके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए आते रहे।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ के हरदेव सिंह ने अपने दो घोड़े बुलेट और महाराजा प्रस्तुत किए, जिनकी कीमत 40-50 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, पंजाब के भागसर से आए गोपी ने सुल्तान और वांदरजटाना के गोशा बराड़ ने आस्कर पेश किया। आस्कर सफेद रंग का और 66 इंच लंबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्लियां और कुत्ते भी
घोड़ों के अलावा, मंडी में बिल्लियां, कुत्ते और चकौर भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। मनिंदर सिंह काउणी बिक्री के लिए बिल्लियां और कुत्ते के बच्चे लाए हैं, जिनकी कीमत दस हजार रुपये तक है। लवजीत सिंह ने पर्शियन बिल्ली पेश की, जिसकी कीमत 12 हजार रुपये है। इंद्रजीत ने प्रयागराज से चकौर लाकर मंडी में पेश किया, जिसका अंडा 40-50 रुपये में बिकता है और एक चकोर की कीमत लगभग 400 रुपये है। मंडी में पशुपालकों और जानवर प्रेमियों के लिए यह न केवल प्रदर्शनी का अवसर है, बल्कि अपने जानवरों की बिक्री और व्यापार का भी सुनहरा मंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article