{"_id":"6040fdac8ebc3ee971693981","slug":"shivalik-school-mohali-will-make-volleyball-s-center-of-excellence-by-khelo-india-chandigarh-news-pkl405974892","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के शिवालिक स्कूल को खेलो इंडिया बनाएगा यह.. जानें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के शिवालिक स्कूल को खेलो इंडिया बनाएगा यह.. जानें पूरी जानकारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेलो इंडिया ने शिवालिक स्कूल को वॉलीबॉल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए चुना है। उत्तर भारत का यह पहला केंद्र होगा जिसे खेलो इंडिया चलाएगा। इसके तहत यहां बेहतर संरचनात्मक ढांचा और शीर्ष कोचों की निगरानी में खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे।
खिलाड़ियाें को छात्रावास की भी सुविधा दी जाएगी। खिलाड़ियों की पढ़ाई से लेकर खेलने की पूरी व्यवस्था खेलो इंडिया की ओर से की जाएगी। सेंटर के लिए पूरे उत्तरी क्षेत्र से 30 लड़के व 30 लड़कियों का चयन किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को यहां पर तराशा जाएगा। वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष विजयपाल ने बताया कि वॉलीबाल के खेल में रुचि रखने वाले उत्तरी क्षेत्र के खिलाड़ियाें के लिए यह खुशी की खबर है।
शिवालिक स्कूल में बने हैं लकड़ी के वॉलीबाल कोर्ट
उन्होंने बताया कि सेक्टर- 41 के शिवालिक स्कूल में खेलो इंडिया मुख्य सेंटर बनाएगा। यहां पर इंडोर वॉलीबाल का स्टेडियम है, जहां पर लड़की के अंतरराष्ट्रीय स्तर के वॉलीबाल कोर्ट बने हुए हैं। यूटी खेल विभाग के पास एक भी लकड़ी का कोर्ट नहीं है। यहां पर खेलो इंडिया की टीम दौरा कर चुकी है। उम्मीद है 2021-2022 में यहां पहला सीजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
फेज-6 में ओपन कोर्ट
मोहाली के फेज- 6 के शिवालिक स्कूल में वॉलीबाल के ओपन कोर्ट हैं। यहां पर ओपन में अभ्यास कराया जाएगा, वहीं खेलो इंडिया की ओर से यहां पर हॉस्टल की व्यवस्था भी की जाएगी, जिसमें ट्रेंनिंग के बाद खिलाड़ियाें के रहने के साथ बेहतर डाइट वाला खाना भी दिया जाएगा।