फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiva XI wins by Anand's deadly bowling

आनंद की घातक गेंदबाजी से शिवा इलेवन की हुई जीत

Mon, 16 Mar 2020 02:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Shiva XI wins by Anand's deadly bowling
चंडीगढ़। कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में रविवार को गए मैच में शिवा इलेवन ने जी फार्मा इलेवन की टीम को 73 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट का यह मुकाबला मोहाली में खेला गया। इस टूर्नामेंट में ट्राइसिटी की कॉरपोरेट जगत की टीमें शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिवा इलेवन की टीम ने निर्धारित 22 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन बराए। अमन पाल ने 31 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। इस पारी में 4 चौके शामिल रहे। अन्य बल्लेबाज लक्ष्य ने 30 गेंदाें पर 38 रन बनाए। इस पारी में 4 चौके शामिल रहे। गौतम ने 3 चौकों की मदद से 26 गेंद पर 30 रन बनाए। गेंदबाजी में उमेश ने 46 रन देकर 1 विकेट, पवन ने 28 रन देकर 1 विकेट, मुकेश ने 28 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जी फार्मा इलेवन टीम की शुरुआत ही खराब रही और पूरी टीम 21 ओवर में कुल 107 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से संदीप ने 28 गेंद पर 34 रन बनाए। इस पारी में 4 चौके शामिल रहे। सुनील ठाकुर ने 3 चौकों की मदद से 16 रन, राहुल सिंह ने 14 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिवा इलेवन से आनंद बिश्नोई ने 19 रन देकर 5 विकेट, कपिल ने 6 रन देकर 1 विकेट, गौरव ने 27 रन देकर 1 विकेट चटकाया। मैच में 5 विकेट चटकाने वाले आनंद बिश्नोई को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed