फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal workers and leaders protest in Chandigarh over the issue of Sutlej Yamuna Link canal

एसवाईएल मुद्दा: चंडीगढ़ में अकाली दल का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने की पानी की बौछार, नेताओं को हिरासत में लिया

Tue, 10 Oct 2023 04:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Oct 2023 04:03 PM IST
सार

सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर पंजाब में सियासत गरमा चुकी है। सोमवार को कांग्रेस के बाद मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस को शिअद कार्यकर्ताओं को रोकने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal workers and leaders protest in Chandigarh over the issue of Sutlej Yamuna Link canal
चंडीगढ़ में शिअद का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। अकाली कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। मगर पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को पंजाब कांग्रेस ने भी इसी मुद्दे पर चंडीगढ़ में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। मगर पुलिस ने राजभवन पहुंचने से पहले ही उन्हें रोक दिया था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया था। पंजाब में इन दिनों एसवाईएल मुद्दे पर सियासत गरमाई। पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed