फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal will protest against Punjab budget session on March 1

शिअद कोर कमेटी की बैठक में फैसला- बजट सत्र का विरोध करेगी पार्टी, एक मार्च को घेरेगी पंजाब विधानसभा

Mon, 22 Feb 2021 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Feb 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Shiromani Akali Dal will protest against Punjab budget session on March 1
पार्टी मुख्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में चर्चा करते शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला

एक मार्च को शुरू होने वाले पंजाब सरकार के बजट सत्र के विरोध में शिअद उतर आई है। सोमवार को हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में एक मार्च को सत्र के दौरान विधानसभा घेराव करने का निर्णय किया गया। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा श्री ननकाना साहिब की यात्रा के लिए सिख जत्थों पर लगाई गई रोक की निंदा की गई। साथ ही पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले पर पंजाब के मुख्यमंत्री के रुख पर शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने नाराजगी प्रकट की।

विज्ञापन


सोमवार शाम पार्टी मुख्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने की। शिअद अध्यक्ष के सलाहकार हरचरन बैंस ने बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बताया कि पार्टी ने केंद्र सरकार के श्री ननकाना साहिब की तीर्थयात्रा को रोक लगाकर धर्मनिष्ठ सिखों की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने यह फैसला सत्ता के नशे में चूर होकर लिया है। बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार का बजट सत्र सिर्फ दिखावा है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ता एक मार्च की सुबह सेक्टर 25 में एकत्र होंगे। जहां से सरकार के इस बजट सत्र के विरोध में विधानसभा का घेराव करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में बलविंदर सिंह भूंदर, जत्थेदार तोता सिंह, एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, चरणजीत सिंह अटवाल, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेश कुमार ग्रेवाल, डॉ दलजीत सिंह चीमा, जनमेजा सिंह सेखों, सिकंदर सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed