फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal targets Congress over old manifesto

शिअद का कांग्रेस पर हमला: सीएम चन्नी को कहा- 'विश्वासघात सिंह', पुराने घोषणा पत्र का मांगा हिसाब

Fri, 03 Dec 2021 09:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Dec 2021 09:25 PM IST
सार

शिअद प्रवक्ता ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री को एलानजीत सिंह के नाम से जाना जाता था, क्योंकि वह केवल घोषणाएं करने में विश्वास करते थे। अब उन्हें विश्वासघात सिंह के नाम से भी जाना जाएगा, क्योंकि वह लोगों को धोखा देने के लिए फर्जी घोषणाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal targets Congress over old manifesto
शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 70 दिनों के कार्यकाल पर शिअद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री से 2017 के चुनावी घोषणा पत्र के वादों का पूरा हिसाब मांगा है। उन्होंने चन्नी सरकार की अब तक की उपलब्धियों को झूठ का पैकेट बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री अब विश्वासघात सिंह की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं।

विज्ञापन


शिअद मुख्यालय में शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को कांग्रेस के 2017 के घोषणापत्र के सभी वादों को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में सिर्फ एक कैप्टन अमरिंदर सिंह की तस्वीर बदली है। शेष तीन डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर वैसी ही है। जो अब भी पार्टी के वादों के प्रति जवाबदेह हैं। 
विज्ञापन


चीमा ने चन्नी से कहा कि वह कांग्रेस के घोषणापत्र की जिम्मेदारी लेने से नहीं भाग सकते, इसके लिए अपने पूर्ववर्ती को दोषी ठहराना उचित नहीं है। पंजाब के किसान 90000 करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफी के वादे का हिसाब देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह लोगों को अपेक्षा है कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं को कितनी नौकरियां दी हैं और घर-घर नौकरी के नारे का हिसाब मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली पर भी झूठ बोल रहे चन्नी

चीमा ने कहा कि वर्तमान सरकार बिजली पर भी झूठ बोल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि वह बिजली खरीद समझौते (पीपीए) को रद्द करने के बारे में झूठ क्यों बोल रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। यहां तक कि निजी थर्मल कंपनियों को जारी कारण बताओ नोटिस पर भी रोक लगाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि कटौती एक नवंबर से प्रभावी होगी लेकिन अब वह कह रहे हैं कि इसे चुनाव से कुछ दिन पहले जनवरी के मध्य में लागू किया जाएगा।

आप ने रिपोर्ट कार्ड को झूठ का पुलिंदा बताया

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पेश कांग्रेस सरकार के 72 दिनों के प्रदर्शन (रिपोर्ट कार्ड) को झूठ का पुलिंदा बताया। आप नेताओं का कहना है कि कांग्रेस की चन्नी सरकार पिछले 72 दिनों से पंजाब के लोगों के सामने सिर्फ एलान ही कर रही है। कांग्रेस सरकार 72 दिनों की नहीं बल्कि पूरे पांच साल की रिपोर्ट जनता के सामने पेश करे।

आप विधायक जय किशन सिंह रोड़ी, प्रवक्ता नील गर्ग और एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। आप विधायक जय सिंह रोड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस सरकार की 72 दिनों की रिपोर्ट के नाम पर पंजाब के लोगों को ठगने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल माफ नहीं किया, न पानी सस्ता किया न रेत सस्ता किया और न ही सूबे से नशा, शराब और ट्रांसपोर्ट माफिया खत्म किया।

रोड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी की ओर से लोगों को राहत देने के नाम पर सिर्फ घोषणाएं की गई हैं, इसलिए अब उन्हें मुख्यमंत्री एलानजीत सिंह चन्नी कहा जा रहा है। विधायक ने सबूत के तौर पर एक एससी परिवार का बिजली बिल भी पेश किया। उन्होंने कहा कि इस गरीब परिवार को 7800 रुपये का बिल भेजा गया और इस बिल में 7000 पुराना बिल है, जबकि सीएम चन्नी के मुताबिक पुराने बिल माफ होने थे। उन्होंने कहा लोगों को पानी के बिल भी अधिक भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जीरो कॉस्ट बिजली बिल पेश किए जाने के संबंध में रोड़ी ने कहा कि आज भी पंजाबियों को बिल चुकाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। सच तो यह है कि पंजाब में गरीब परिवारों का बिल न तो शून्य रहा और न ही बिजली बिल माफ किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed