{"_id":"57a4e0e14f1c1b75652b8e96","slug":"shiromani-akali-dal-shortly-release-seat-wise-candidates-list-for-punjab-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनावः शिअद की पहली लिस्ट जल्द, जानिए किसे मिली प्राथमिकता?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनावः शिअद की पहली लिस्ट जल्द, जानिए किसे मिली प्राथमिकता?
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद शिरोमणि अकाली दल भी अपनी पहली सूची जारी करने की तैयारी में है। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल के नेतृत्व में अकाली दल की कमेटी उम्मीदवारों के चयन में विशेष सतर्कता बरत रही है।
हालांकि, पिछले माह चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में बसपा के शीर्ष नेताओं को पार्टी में शामिल करने के दौरान ही सुखबीर ने संकेत दिया था कि अगस्त माह में वह पहली सूची जारी कर देंगे, लेकिन आप की सूची जारी होने की चर्चाओं के बीच उसमें कुछ समय के लिए विराम लगा दिया गया। हालांकि, सुखबीर बादल ने कहा है कि उनकी पहली सूची का काम पूरा हो चुका है। इसमें युवाओं को तरजीह दी गई है और पहली सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी। सुखबीर ने कुछ नेताओं की उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है, जिसमें नए और पुराने उम्मीदवार शामिल हैं।
अकाली दल और उसके सहयोगी दलों में चंद सीटों में फेरबदल होने के आसार के कारण भी सूची फाइनल में होने में समय लग रहा है। सरकार में सहयोग भाजपा ने कुछ विधानसभा सीटों की अदला-बदली करने की मांग की है। सुखबीर बादल ने भी स्वीकार किया कि नई दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मीटिंग के दौरान यह मुद्दा उठा था। यदि भाजपा कुछ सीटों की अदला-बदली चाहती है तो उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, लेकिन दोनों दलों की सीटों की संख्या पिछले चुनाव की तरह ही रहेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार कुछ विधानसभा सीटों में वैसे नेताओं को एडजस्ट किया जा सकता है, जो अन्य दलों से पार्टी में आए हैं या फिर आधार होने के बावजूद जिन्हें लंबे समय से मौका नहीं मिल पाया है। खासकर, दोआबा क्षेत्र में बसपा छोड़ अकाली दल में शामिल होने वाले कुछ नेताओं को टिकट मिलने की संभावना है।