{"_id":"61eabce8ee6ff472ef68c611","slug":"shiromani-akali-dal-sanyukt-released-the-list-of-12-candidates-for-punjab-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अकाली दल संयुक्त के 12 प्रत्याशी घोषित, परमिंदर सिंह ढींढसा लहरागागा से लड़ेंगे, आप के चार उम्मीदवारों का भी एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: अकाली दल संयुक्त के 12 प्रत्याशी घोषित, परमिंदर सिंह ढींढसा लहरागागा से लड़ेंगे, आप के चार उम्मीदवारों का भी एलान
Fri, 21 Jan 2022 07:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:38 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने शुक्रवार को 12 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले पार्टी की गठबंधन सहयोगी भाजपा ने भी अपने 34 प्रत्याशियों की घोषणा की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने चार और उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
सुखदेव सिंह ढींढसा और परमिंदर सिंह ढींढसा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रमुख सुखदेव सिंह ढींढसा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 12 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सुखदेव सिंह ढींढसा के पुत्र और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा को मालवा क्षेत्र के लहरागागा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
उनके अलावा दिड़बा से सोमा सिंह घराचों, साहनेवाल से हरप्रीत सिंह गरचा, जैतो से परमजीत कौर गुलशन, महलकलां से संत सुखविंदर सिंह टिब्बा, बाघा पुराणा से जगतार सिंह राजेआना, सुनाम से सनमुख सिंह मोखा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। दोआबा क्षेत्र के विधानसभा हलका फिल्लौर से सरवन सिंह फिल्लौर, टांडा उड़मुड़ से मंजीत सिंह दसुहा, सुल्तानपुर लोधी से जुगराजपाल सिंह शाही और माझा क्षेत्र के हलका खेमकरण से दलजीत सिंह गिल, कादियां से मास्टर जौहर सिंह को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
Aam Aadmi Party (AAP) releases its 12th list of candidates for #PunjabElections2022 pic.twitter.com/nTBTH65rgu
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 21, 2022
आप ने चार उम्मीदवारों की सूची की जारी
आम आदमी पार्टी ने भी शुक्रवार को चार प्रत्याशियों की 12वीं सूची जारी की है। सुजानपुर से अमित सिंह मंटो, श्री खडूर साहिब से मनजिंदर सिंह लालपुरा, दाखा से केएनएस कंग और लहरा से बरिंदर कुमार गोयल को आप ने प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने अपने सीएम चेहरा भगवंत मान को धूरी से प्रत्याशी घोषित किया था।