{"_id":"6387a4a924f7184dda120333","slug":"shiromani-akali-dal-organizational-structure-restructured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: शिअद के संगठनात्मक ढांचे का पुनर्गठन, प्रकाश सिंह बादल मुख्य संरक्षक, ब्रह्मपुरा होंगे संरक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: शिअद के संगठनात्मक ढांचे का पुनर्गठन, प्रकाश सिंह बादल मुख्य संरक्षक, ब्रह्मपुरा होंगे संरक्षक
Thu, 01 Dec 2022 12:17 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 12:17 AM IST
सार
बुधवार को जारी की गई सूची के अनुसार, प्रकाश सिंह बादल मुख्य संरक्षक और रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा पार्टी के संरक्षक होंगे। इनके अलावा जिन नेताओं को पार्टी अध्यक्ष के सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है, उनमें चरनजीत सिंह अटवाल, प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर, डॉ. उपिंदरजीत कौर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : फाइल
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पार्टी के जत्थेबंदक ढांचे का पुनर्गठन करते हुए पार्टी के मुख्य संरक्षक, संरक्षक, सलाहकार बोर्ड और पार्टी की कोर कमेटी का एलान किया है। बुधवार को जारी की गई सूची के अनुसार, प्रकाश सिंह बादल मुख्य संरक्षक और रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा पार्टी के संरक्षक होंगे। इनके अलावा जिन नेताओं को पार्टी अध्यक्ष के सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है, उनमें चरनजीत सिंह अटवाल, प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर, डॉ. उपिंदरजीत कौर, मदन मोहन मितल, बलदेव सिंह मान, प्रकाश चंद गर्ग, वीर सिंह लोपोके, वरिंदर सिंह बाजवा और जरनैल सिंह वाहद के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
नई घोषित की गई कोर कमेटी में 12 पुराने और 14 नए चेहरों को शामिल किया गया है। यूथ विंग और स्त्री विंग के अध्यक्षों को पक्के तौर पर एक्सऑफिसीयो सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। जिन वरिष्ठ नेताओं को पार्टी की कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है, उनमें बलविंदर सिंह भूंदड़, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, गुलजार सिंह रणीके, सिकंदर सिंह मलूका, अनिल जोशी, जनमेजा सिंह सेखों, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, शरनजीत सिंह ढिल्लों, बिक्रम सिंह मजीठिया, सुरजीत सिंह रखड़ा, हीरा सिंह गाबड़िया, प्रधान स्त्री अकाली दल, एनके शर्मा, इकबाल सिंह झूंदा, डॉ. सुखविंदर सुक्खी, गुरप्रताप सिंह वडाला, पवन कुमार टीनू, विरसा सिंह वल्टोहा, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, लखबीर सिंह लोधीनंगल, सुनीता चौधरी और अध्यक्ष यूथ विंग के नाम शामिल हैं। इसी तरह परमजीत सिंह सरना और नरेश गुजराल को पार्टी की कोर कमेटी का स्पेशल आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन