फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal gave tickets to most of the close people for Punjab assembly elections 2022

पंजाब चुनाव: टिकट बंटवारे में सुखबीर ने अपनाया ये फार्मूला, 94 प्रत्याशियों में अधिकांश करीबी चेहरों को तवज्जो

Tue, 28 Dec 2021 10:42 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Dec 2021 10:42 AM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 97 सीटों पर शिअद अपने प्रत्याशी उतारेगा। वहीं 20 सीटों पर बसपा के उम्मीदवार उतरेंगे। शिअद ने 94 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। शिअद ने अपने तो अपने होते हैं फार्मूले पर  प्रत्याशियों का एलान किया है।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal gave tickets to most of the close people for Punjab assembly elections 2022
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब में होने वाले 2022 के रण में शिरोमणि अकाली दल अपने कोटे से अधिकांश उम्मीदवार घोषित कर चुका है। इन घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट में शिअद प्रधान सुखबीर बादल ‘अपने तो अपने होते हैं’ के फार्मूले पर चुनावी रण में उतर रहे हैं। इस फार्मूले की बड़ी वजह यह है कि शिअद के घोषित अब तक के उम्मीदवारों में अधिकांश राजनीतिक घरानों या बादल परिवार के रिश्तेदार हैं।

विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन में अब तक अकाली दल ने अपने कोटे की 97 सीटों में से 94 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है। इन घोषित उम्मीदवारों की सूची में एक चौथाई से अधिक राजनीतिक परिवारों के चेहरे हैं। 2022 में होने वाले पंजाब के इस चुनावी रण में प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और शिअद के संरक्षक के रूप में इस समय भूमिका निभा रहे प्रकाश सिंह बादल (बड़े बादल) उतरते हैं तो इस एक चौथाई संख्या में 6 उम्मीदवार ऐसे होंगे जो बादल परिवार के करीबी रिश्तेदार होंगे। 
विज्ञापन


पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि अकाली दल के अधिकांश शीर्ष नेताओं को यह भरोसा है कि ये सभी उम्मीदवार पंजाब की सत्ता में वापसी में अहम भूमिका निभाएंगे। हालांकि इन उम्मीदवारों के अतिरिक्त पार्टी ने इस बार कुछ ऐसे चेहरों पर भी दांव खेला है जो पूरी तरह से राजनीतिक गलियारों में नए चेहरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी से लड़ सकते हैं बड़े बादल

प्रकाश सिंह बादल के लंबी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना है। यही कारण है कि अभी तक इस सीट पर किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया है। उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल जलालाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। सुखबीर के साले बिक्रम सिंह मजीठिया मजीठा विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार हैं। बड़े बादल के दामाद आदेश प्रताप कैरों पट्टी से पार्टी के उम्मीदवार हैं। इसके अलावा बादल परिवार के अन्य रिश्तेदारों में जगमीत बराड़ और जनमेजा सिंह सेखों शामिल हैं।

प्रकाश सिंह बादल
पंजाब की पहली ऐसी शख्सियत जो पांच बार मुख्यमंत्री पद पर काबिज रह चुके हैं। 1957 में पहला विधानसभा चुनाव बड़े बादल ने लड़ा था। मोरारजी देसाई के शासनकाल में सांसद भी रहे। पंजाब के हितों की रक्षा के लिए 17 साल तक जेल में भी रहे।

सुखबीर बादल
प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं। बड़े बादल के कार्यकाल के दौरान सुखबीर बादल सूबे के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। पिता के अच्छे राजनीतिक अनुभव के कारण सुखबीर पंजाब के हालात से अच्छी तरह वाकिफ हैं। 2022 का रण शिअद सुखबीर के नेतृत्व में ही लड़ रही है।

बिक्रम सिंह मजीठिया
पंजाब में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। वह सुखबीर बादल के साले हैं। सूबे के युवाओं में अच्छी पकड़ है। 2007 में मजीठिया ने मजीठा से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। अभी तक शिअद की युवा विंग की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं।

आदेश प्रताप कैरों
यह पंजाब के कैरों राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पंजाब में सबसे लंबे समय तक सेवा वाले मंत्री रह चुके हैं। यह निहाल सिंह कैरों के परपोते, प्रताप सिंह कैरों के पोते, सुरिंदर सिंह कैरों के बेटे हैं। सूबे की पट्टी विधानसभा से चार बार विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed