फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal Core committee meeting in Chandigarh

शिअद कोर कमेटी की बैठक में नेता बोले- किसानों को परेड की अनुमति न देना संविधान का उल्लंघन

Tue, 19 Jan 2021 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shiromani Akali Dal Core committee meeting in Chandigarh
पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करते शिअद प्रधान सुखबीर बादल।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने केंद्र से मांग की है कि वह 26 जनवरी को किसानों को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्वक ट्रैक्टर परेड की इजाजत दे। किसानों का यह सांविधानिक अधिकार है। केंद्र सरकार उनके इस अधिकार का हनन न करे। शिअद कोर कमेटी की बैठक में नेताओं ने कहा कि देश के किसान पहले ही दिल्ली में शांतिपूर्वक ट्रैक्टर परेड की घोषणा कर चुके हैं, ऐसे में उनकी परेड पर रोक लगाना न्यायोचित नहीं है।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में सोमवार को पत्रकारों को बैठक के बारे में जानकारी देते हुए हरचरन सिंह बैंस ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक परेड की अनुमति न देकर केंद्र ने उचित निर्णय नहीं लिया है। देश के किसान पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि उनका शांतिपूर्ण मार्च उस संविधान की भावना को दर्शाएगा जिसके लिए राष्ट्र गणतंत्र दिवस मनाता है। 
विज्ञापन


बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर कहा गया है कि सरकार को वास्तव में किसानों का धन्यवाद कर परेड को सुगम बनाना चाहिए। बैंस ने कहा कि पार्टी कोर कमेटी ने किसानों के खिलाफ एनआईए के दुरुपयोग की निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘एनआईए के नोटिस वापस ले केंद्र’
कोर कमेटी की बैठक में किसानों को एनआईए के नोटिस भेजे जाने की निंदा की गई। बैठक में शिअद नेताओं ने केंद्र सरकार से नोटिस वापस लेने की मांग की। बैठक में एक अन्य प्रस्ताव में पार्टी ने किसानों के संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प लिया, क्योंकि यह पूरी तरह से उन आदर्शों तथा सिद्धांतों के अनुरूप है जिनके लिए पार्टी ने हमेशा लड़ाई का नेतृत्व किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed