फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal Appointed District Presidents of SC Morcha in Punjab and Chandigarh

अकाली दल का संगठन पर फोकस, एससी मोर्चा ने की जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां, पढ़ें- किसकी, कहां हुई तैनाती

Tue, 23 Feb 2021 07:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Shiromani Akali Dal Appointed District Presidents of SC Morcha in Punjab and Chandigarh
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : फाइल फोटो।

निकाय चुनाव के बाद शिरोमणि अकाली दल ने संगठन पर फोकस करना शुरू कर दिया है। शिअद के एससी मोर्चा की ओर से पंजाब और चंडीगढ़ के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। चंडीगढ़ में सुरजीत सिंह राजा को फिर से शिअद एससी मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। शिअद नेताओं ने बताया कि संगठन विस्तार का यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

विज्ञापन


सुखबीर बादल ने पार्टी के एससी मोर्चा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीके से विचार विमर्श करके मंगलवार को अनुसूचित जाति विंग (एससी विंग) के जिला अध्यक्षों की घोषणा की। पार्टी के मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार परमजीत सिंह वनीएके को जिला अमृतसर (ग्रामीण), दिलबाग सिंह को अमृतसर (शहर), मक्खन सिंह को बठिंडा (शहर), दर्शन सिंह कोटफत्ता को बठिंडा (ग्रामीण), राम सिंह को जिला रोपड़, सतनाम सिंह राही को बरनाला (ग्रामीण), धर्म सिंह फौजी को बरनाला (शहर), गुरदेव सिंह काठगढ़ को जिला फाजिल्का, कैप्टन स्वर्ण सिंह शाहवाला को जिला फिरोजपुर, लखविंदर सिंह घुम्मण को गुरदासपुर, परमजीत सिंह पंजोड़ को जिला होशियारपुर की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा जसपाल सिंह कल्याण को जिला पटियाला (ग्रामीण), जीवन परवेश हैप्पी को पटियाला (शहर), कुलदीप सिंह बुल्ले को कपूरथला, भूपिंदर सिंह सोहौके को जिला मोगा, दिलबाग सिंह को जिला मोहाली, रंगी सिंह खारा को जिला मानसा, बिक्कर सिंह चन्नो को मुक्तसर (ग्रामीण), दलीप सिंह मागटकेर को मुक्तसर (शहर), बख्शीश सिंह दियाल राजपुतां को जिला तरनतारन, सोहन सिंह ढ़ांडा को जिला शहीद भगत सिंह नगर, भजन लाल चोपड़ा को जालंधर (शहर), मोहन सिंह चमियारा को जालंधर (ग्रामीण), अमनदीप सिंह कांझला को जिला संगरूर की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें भी मिली दोबारा जिम्मेदारी
बलविंदर सिंह काला को अध्यक्ष हलका उत्तरी अमृतसर (शहर), जसजीत सिंह को अध्यक्ष हलका दक्षिण अमृतसर (शहर), गगनजीत सिंह को अध्यक्ष हलका केंद्रीय अमृतसर (शहर), रणजीत सिंह भगत को अध्यक्ष हलका पूर्वी अमृतसर (शहर) तथा जसबीर सिंह विक्की को अध्यक्ष हलका पश्चिमी अमृतसर (शहर) का दोबारा नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed