फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal and Bahujan Samaj Party protest against Ludhiana MP Ravneet Singh Bittu

बयान पर बवाल: बिट्टू के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी, सांसद की गिरफ्तारी पर अड़ी शिअद और बसपा

Fri, 18 Jun 2021 12:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/नवांशहर/अमलोह/मंडी गोबिंदगड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/नवांशहर/अमलोह/मंडी गोबिंदगड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Jun 2021 12:22 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने भी गुरुवार को लुधियाना में प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम और सांसद रवनीत बिट्टू के पुतले फूंक कर अपना विरोध जताया गया। धरने में पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और उप नेता बीबी सरबजीत कौर माणूके, प्रो. बलजिंदर कौर व जगतार सिंह हिस्सोवाल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal and Bahujan Samaj Party protest against Ludhiana MP Ravneet Singh Bittu
मंडी गोबिंदगढ़ में सांसद रवनीत बिट्टू का फूंका पुतला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर टिप्पणी करने के मामले में लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू घिरते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं ने दलजीत चीमा की अगुवाई में लुधियाना पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांसद बिट्टू ने टिप्पणी कर लोगों की भावनाओं को आहत किया है। इसलिए उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो दोनों दल एक साथ बैठकर अगली रणनीति तैयार करेंगे और सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि शिअद-बसपा गठबंधन के तहत श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर साहिब की सीट बसपा को दी गई है। इस पर सांसद ने टिप्पणी की थी कि इतने पवित्र शहर की टिकट बसपा को क्यों दी गई। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती पर तीन सौ करोड़ चुनावी फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत चीमा ने कहा कि वह बड़े हैरान है कि सांसद रवनीत बिट्टू पांच साल श्री आनंदपुर साहिब से भी सांसद रह चुके हैं। उन्हें यह नहीं पता कि इस पवित्र धरती से गुरु साहिब ने जात-पात को खत्म किया था। जब बसपा को श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर साहिब की टिकट दी गई है तो सांसद कहते हैं कि इन पवित्र शहरों की सीट बसपा को क्यों दी गई।

इसका सीधा मतलब है कि वह इस पूरे समाज को अपवित्र समझते हैं, इसलिए उनके खिलाफ पुलिस को तुरंत मामला दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए। अनुसूचित जाति आयोग द्वारा सांसद को तलब करने का मैं स्वागत करता हूं। पुलिस को इस मामले में सीधी कार्रवाई करनी चाहिए कि क्योंकि उनका बयान ऑन रिकॉर्ड है। वहीं नवांशहर में बिट्टू का पुतला फूंककर केस दर्ज करने की मांग की गई।

शिअद-बसपा ने अमलोह और गोबिंदगढ़ मुख्य चौक पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के पुतले फूंके।  हलका अमलोह के शिअद इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने प्रदर्शन की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि बिट्टू की लोकसभा सदस्यता खत्म की जाए और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाए। वहीं जिला शहरी प्रधान कृष्ण वर्मा बोबी, राजू खन्ना व बसपा लोकसभा फतेहगढ़ साहिब हलका इंचार्ज कुलवंत सिंह मेहतों ने कहा कि बिट्टू के बयान से एससी समाज में ही नहीं बल्कि हर वर्ग में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed