फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shirdi Sai Seva Samaj did not get the plot even after depositing Rs 28 lakh

Chandigarh News: 28 लाख जमा करने के बाद भी शिरडी साईं सेवा समाज को नहीं मिला प्लाट

Sun, 29 Oct 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shirdi Sai Seva Samaj did not get the plot even after depositing Rs 28 lakh
पंचकूला। शिरडी साईं सेवा समाज पंचकूला ने सरकार से संस्था को प्लाट देने की मांग की है। शिरडी साईं सेवा समाज पंचकूला की एक बैठक सेक्टर-5 में समाजसेवी अनिल थापर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कहा गया कि उनकी संस्था को लंबे समय से सरकार द्वारा प्लाट देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक प्लाट नहीं दिया गया है। प्रबंधक अनिल थापर ने बताया कि शिरडी साईं सेवा समाज पंचकूला के लगभग 28 लाख रुपये पांच साल से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास प्लाट के लिए जमा हैं। तीन बार उनकी संस्था का इंटरव्यू भी हो चुका है, लेकिन प्लाट देने की दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। शिरडी साईं सेवा समाज से हजारों लोग जुड़े हैं। संस्था द्वारा हर वीरवार को सेक्टर-5 में विशाल लंगर भी लगाया जाता है। इसमें हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके अलावा गरीब लड़कियों की शादी, दिव्यांग लोगों को व्हीलचेयर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना, कोरोना काल में लोगों की सहायता में अग्रणी रही शिरडी साईं सेवा समाज में सरकार के आश्वासनों के चलते रोष भी व्याप्त है, क्योंकि सरकार द्वारा कई ऐसी संस्थाओं को भी अब तक प्लाट दिए जा चुके हैं, जिन्होंने आवेदन भी नहीं किया। अनिल थापर ने कहा कि राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और स्वर्गीय स्थानीय सांसद द्वारा भी उन्हें कई बार आश्वासन दिया गया कि समाज को प्लाट दिया जाएगा, लेकिन अब तक इस दिशा में कदम ना उठाना काफी पीड़ाजनक है। शिरडी साईं सेवा समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार से तुरंत उनकी एप्लीकेशन पर अमल करने की मांग की है। बैठक में अनिल थापर के साथ चेयरमैन तारा चंद गर्ग, प्रधान अमृत लाल मेहता, उपप्रधान अशोक ढींगरा, अनिल बंसल, मुकेश गुप्ता सहित अन्य मुख्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed