फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shimla ED enforcement officer transferred to Manipur, another transferred to his original cadre

Chandigarh News: शिमला ईडी के एनफोर्समेंट अधिकारी का मणिपुर तबादला, दूसरे को उसके मूल कैडर में किया चलता

Fri, 03 Jan 2025 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shimla ED enforcement officer transferred to Manipur, another transferred to his original cadre
चंडीगढ़। ढाई करोड़ की रिश्वत मामले में फरार चल रहे शिमला ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप के अलावा दो एनफोर्समेंट अधिकारियों पर गाज गिर गई है। एक एनफोर्समेंट अधिकारी को शिमला सब जोन कार्यालय से बदलकर मणिपुर ईडी कार्यालय जबकि दूसरे की सीमा शुल्क विभाग के मूल कैडर में रवानगी कर दी गई है। इसके अलावा रिश्वत कांड में फरार विशालदीप के सगे भाई विकासदीप व बुआ के लड़के नीरज का सीबीआई ने वॉयस सैंपल लिया है। उधर, इस रिश्वत कांड का खुलासा होने के बाद फरार सहायक निदेशक विशालदीप के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शिकायत दर्ज करने की भी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2012 से 2017 के बीच शिक्षण संस्थानों द्वारा किए गए छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने धोखाधड़ी जबकि ईडी ने धन शोधन को लेकर केस दर्ज किया हुआ है। धन शोधन से जुड़े मामले में शिमला ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप द्वारा दो शिक्षण संस्थान संचालकों से ढाई करोड़ रुपये रिश्वत मांगी गई थी। बाकायदा इन संचालकों में चांदपुर ऊना में स्थित देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संचालक भूपिंद्र कुमार शर्मा को रहीम नाम के व्यक्ति ने फोन करके 55 लाख और कालाआम्ब स्थित हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन रजनीश बंसल से मुन्नवर नाम के व्यक्ति ने 1.10 करोड़ व 60 लाख रुपये की डिमांड की थी। इस मामले में सीबीआई ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ क्रप्शन एक्ट-7 व 7ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। विशालदीप अभी फरार है और गिरफ्तारी के लिए सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


ईडी मुख्यालय ने सीबीआई से मंगवाई केस से जुड़े दस्तावेज
ढाई करोड़ की रिश्वतखोरी के मामले में ईडी द्वारा शिमला सब जोनल कार्यालय के सहायक निदेशक विशालदीप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत दर्ज करने की भी तैयारी कर ली है। इस मामले में विशालदीप के भाई विकासदीप को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है क्योंकि वह पंजाब नेशनल बैंक में दिल्ली स्थित मुख्यालय में प्रबंधक के पद पर तैनात थे और विकास के पास से ही 54 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई थी। सीबीआई से इस मामले से संबंधित दस्तावेज मंगवाए गए है। क्योंकि यह एक गंभीर मामला है और इस मामले से जुड़े सभी अधिकारियों को तबादला कर दिल्ली मुख्यालय में अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत के लिए फोन करने वालों से वाॅयस सैंपलों का मिलान
सीबीआई ने इस रिश्वत मामले में अभी तक केवल विकास दीप व उसकी बुआ के लड़के नीरज निवासी भिवानी को उसके घर से गिरफ्तार किया था। जांच टीम ने अब इन दोनों के वॉयस सैंपल ले लिए हैं और इन सैंपलों का रिश्वत मांगने के दौरान शिकायतकर्ताओं के साथ फोन पर बातचीत के दौरान हुई रिकॉर्डिंग के साथ मिलान करवाया जाएगा। सीबीआई के पास रहीम और मुन्नवर नाम के दो अज्ञात आरोपियों की रिश्वत के पैसे मांगने को लेकर रिकॉर्डिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed