फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sher-e-Punjab T20 Cup: JK Super Strikers beat Agri Kings Knights

शेर-ए-पंजाब टी-20 कप : जेके सुपर स्ट्राइकर्स ने एग्री किंग्स नाइट्स को हराया

Sat, 22 Jun 2024 05:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Sher-e-Punjab T20 Cup: JK Super Strikers beat Agri Kings Knights
चंडीगढ़। कार्तिक शर्मा के 48 गेंदों में 83 रन और आर्यन यादव के 38 गेंदों में 53 रन की पारी की बदौलत जेके सुपर स्ट्राइकर्स ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने शुक्रवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की ओर से आयोजित शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में खेले गए मैच के दौरान जेके स्ट्राइकर्स ने एग्री किंग्स नाइट को 38 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 180/4 का स्कोर बनाया, जिसमें कार्तिक और आर्यन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। कप्तान सनवीर सिंह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 15 गेंदों में 22 रनों की नाबाद पारी खेलकर स्ट्राइकर्स को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में नाइट्स ने 20 ओवर में 142/9 का स्कोर बनाया। ओपनर सहज धवन ने किंग्स को 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। कप्तान अभिषेक शर्मा फिर से फ्लॉप रहे और सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक कुमार (24 गेंदों पर 31 रन) और माधव पठानिया (27 गेंदों पर 31 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए। आर्यन भाटिया ने 18 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए लेकिन उनकी पारी बेकार गई। विजेता टीम के लिए प्रेरित दत्ता, हर्षदीप सिंह और साहिल खान ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article