{"_id":"658ec45b67393ee7e4082393","slug":"shepherd-brutally-beats-dog-in-ludhiana-of-punjab-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में चरवाहे की बेरहमी: कुत्ते पर बरसाईं लाठियां, अधमरा होने तक पीटता रहा, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में चरवाहे की बेरहमी: कुत्ते पर बरसाईं लाठियां, अधमरा होने तक पीटता रहा, पुलिस ने दर्ज किया केस
Fri, 29 Dec 2023 06:42 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Dec 2023 06:42 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में एक चरवाहे ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी बाड़ेवाल का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में बकरियां चराने वाले एक व्यक्ति ने अपने आसपास घूम रहे एक लावारिस कुत्ते पर बेरहमी के साथ लाठियां बरसा दीं। आरोपी ने कुत्ते को मार-मारकर अधमरा कर दिया। इसके बाद आरोपी अपनी बकरियां लेकर वहां से निकल गया।
विज्ञापन
किसी राहगीर ने इसकी जानकारी जानवरों की मदद करने वाली संस्था हेल्प फॉर एनिमल के पदाधिकारियों को दी। इसके बाद उन्होंने कुत्ते का गड़वासू में इलाज कराया, जहां कुत्ते की हालत खराब है। संस्था के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने हेल्प फॉर एनिमल के प्रधान फील्डगंज स्थित हरनाम नगर निवासी मनी सिंह की शिकायत पर बाड़ेवाल के रहने वाले घुल्ले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मनी सिंह ने शिकायत दी है कि आरोपी घुल्ले नाम का व्यक्ति बकरियां चराने इलाके में आया था। इसी दौरान उनके आसपास एक लावारिस कुत्ता घूम रहा था तो आरोपी ने बिना वजह कुत्ते पर डंडे बरसाना शुरू कर दिया। आरोपी ने डंडे और लाठियां मार-मारकर कुत्ते को अधमरा कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया। इसके बाद किसी ने उसे जानकारी दी तो उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ कुत्ते को गडवासू पहुंचाया। उधर, पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन