पीएम की सुरक्षा में चूक: भाजपा एक साल पुराने वीडियो को लेकर हुई हमलावर, बोली- यह संयोग नहीं, साजिशन प्रयोग था
यूट्यूब पर अपलोड साल भर पुराने वीडियो के आधार पर भाजपा अब पीएम की सुरक्षा में चूक मामले के पीछे साजिश बता रही है। भाजपा का कहना कि पांच जनवरी की फिरोजपुर घटना व वीडियो में समानता दिख रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यह वीडियो ट्वीट भी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगभग एक साल पहले यूट्यूब में अपलोड कई वीडियो को लेकर भाजपा नेता हमलावर हो गए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि पंजाब में फ्लाईओवर पर किस प्रकार की साजिश हुई और क्या हुआ, वह एक साल पहले अपलोड यूट्यूब वीडियो में दर्शाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया कि यह संयोग नहीं एक सोची समझी खूनी साजिश का प्रयोग था, एक साल पुराना वीडियो देखिए। भारतीय जनता पार्टी पूरे मामले को लेकर सक्रिय हो गई है। वहीं फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को साजिश बता रही है।
क्या दिख रहा है वीडियो में...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े कई वीडियो यूट्यूब पर अपलोड हैं। सभी वीडियो साल भर पुराने हैं। वीडियो में दृश्य एक पुल के ऊपर का है। बैरिकेडिंग की गई है। एक तरफ किसान आंदोलन के समर्थक तो दूसरी तरफ सुरक्षाकर्मी खड़े हैं। ग्राफिक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दर्शाया गया है।
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस वाटर कैनन व आंसू गैस का इस्तेमाल करती है लेकिन लोग बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ जाते हैं। पुल के ऊपर लोगों की भीड़ खड़ी रहती है। ग्राफिक्स के रूप में बने इस वीडियो में जिस तरह से प्रधानमंत्री के साथ व्यवहार को दर्शाया गया है वह बेहद ही आपत्तिजनक है। यूट्यूब पर कई ऐसे वीडियो अपलोड हैं। भाजपा इन वीडियो को फिरोजपुर घटना से जोड़कर मामले में साजिश होने की बात कह रही है।