फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shatrujit Kapoor said Target to make the state drug free by 31st December

प्रदेश को 31 दिसंबर तक नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य: शत्रुजीत कपूर

Tue, 15 Oct 2024 03:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Shatrujit Kapoor said Target to make the state drug free by 31st December
डीजीपी ने पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को वीसी के जरिए दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने प्रदेश भर के पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डीजीपी ने नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षकों को 31 दिसंबर तक अपने-अपने जिलों के गांव और वार्ड को नशामुक्त बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए थाना पुलिस टीम डोर-टू-डोर जाकर नशे से ग्रस्त व्यक्ति का इलाज करवाना भी सुनिश्चित करेगी। डीजीपी ने गांव, कस्बों में नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शत्रुजीत कपूर ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर युवाओं को ठगने वाले आरोपियों के घर, दुकान व अन्य प्रॉपर्टी को अटैच करने प्रावधान है। इस तरह के मामलों में पुलिस अधीक्षक खुद निगरानी करें। इसमें कितने केस दर्ज, कितनी गिरफ्तारी और कितनी रिकवरी हुई, सभी की रिपोर्ट साझा करें।
विज्ञापन

21 से युवा पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण
शत्रुजीत कपूर ने कहा कि प्रदेश में 21 अक्तूबर से युवा पुलिसकर्मियों का सत्यापन करने के बाद 7 से 10 दिनों का शस्त्र चलाने का विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू होगा। साथ ही जवानों को साॅफ्ट स्किल प्रशिक्षण भी मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद जवानों की जिलों में तैनाती होगी। इस प्रशिक्षण के लिए एचपीए मधुबन और पीटीसी सुनारिया के प्रशिक्षण केंद्रों को चुना गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिंसक अपराध नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों का उच्च स्तरीय व गहन हथियार संचालन प्रशिक्षण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed