{"_id":"49661e241b9d99c251416bedafb999cf","slug":"shatabdi-express-stoped-in-kalka-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका में डेढ़ घंटे तक रोके रखी शताब्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका में डेढ़ घंटे तक रोके रखी शताब्दी
सौरभ यादव/अमर उजाला, कालका
Updated Fri, 21 Feb 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका से अभी अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां जीआरपी के एसएचओ को सस्पेंड करने की मांग को लेकर आज रेलकर्मियों ने शताब्दी एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर ही रोके रखा। प्रदर्शनकारियों में अधिकतर शताब्दी में काम करने वाले वेटर और क्लीनर थे।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि एक टेबलेट चोरी के मामले में पूछताछ के लिए जीआरपी में बुलाए गए वेटर और क्लीनर को एसएचओ और उनके दो अन्य साथियों ने बुरी तरह पीटा। प्रदर्शनकारी मिलकर एसएचओ को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बीते दिन दिल्ली निवासी महिला का सी6 बोगी में से रास्ते में टेबलेट चोरी हो गया था।
महिला ने जीआरपी ने शिकायत दी थी तो शताब्दी के वेटर और क्लीनर को पूछताछ के लिए जीआरपी बुलाया था। पूछताछ के बाद वे दोनों ये कहकर लौट आए थे कि सी6 बोगी के वेटर-क्लीनर को पूछताछ के लिए बुलाया जाए।
विज्ञापन
इसपर आज सुबह सी6 के वेटर-कलीनर को पूछताछ के लिए जीआरपी भेजा गया, जिसके बाद मामला गरमाया।
खबर लिखे जाने तक रेलकर्मियों को शांत करवा शताब्दी को करीब डेढ़ घंटे बाद दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका।