फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   shani mandir womams entry, guru shankracharya, anil vij, controversial statement, ambala , haryana

महिलाओं की एंट्री पर शंकराचार्य को बड़ी नसीहत दे गए BJP मंत्री

Thu, 14 Apr 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Thu, 14 Apr 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
shani mandir womams entry, guru shankracharya, anil vij, controversial statement, ambala , haryana
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
शनि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर दिए गए गुरू शंकराचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी मंत्री ने बड़ी सलाह दी। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य को अब तो रूढ़ीवादी परंपराओं से ऊपर उठना चाहिए और इन परंपराओं को तोड़ना चाहिए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि जिन्हें महिलाएं और पुरुष अलग-अलग नजर आते हैं उन्हें अभी और तप करने की जरूरत है। उन्होनें कहा कि समाज में संस्कृति का बरकरार रहना जरूरी है, लेकिन संस्कृति की आड़ में रूढ़ीवादी पंरपराओं का बरकरार रहना जरूरी नहीं है। 
विज्ञापन


अम्बेडकर,भगत सिंह अतुल्य हैं,उन जैसा कोई नहीं 
विज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं ने सभी महापुरुषों के नए अवतार तैयार कर लिए हैं इसलिए उनको कन्हैया में भगत सिंह नजर आता है और रोहित वेमुला में अम्बेडकर। उन्होंने कहा भीमराव अम्बेडकर और शहीद भगत सिंह की किसी से भी तुलना नहीं की जा सकती ये दोनों अतुल्य हैं और इन जैसा कोई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण के नाम पर हुए आंदोलन के दौरान  मुरथल से उठे कथित गैंगरेप के मामले में कैप्टन अजय यादव के बयान पर मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि इस मामले को कहीं भी दबाने को कोशिश नहीं की गई। इस मामले में भले ही शिकायतकर्ता सामने नहीं आए लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के सामने आते ही सरकार गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed