{"_id":"af2729b63aff7bb6ef9d4ba82a2b02ff","slug":"shani-jayanti-today-must-read-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिदेव को मनाने का सुनहरा अवसर आज, जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिदेव को मनाने का सुनहरा अवसर आज, जरूर पढ़ें
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 27 May 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय के देवता शनिदेव को मनाने का आज सुनहरा मौका मौका है। बुधवार को शनि जयंती में 12 बजे से एक बजकर 30 मिनट तक राहु काल है। राहु भी शनि जैसा ही फल देते हैं। इस दिन बुधवार और कृतिका नक्षत्र होने के कारण यह योग बहुत ही शुभ है।
विज्ञापन
यह बात सेक्टर-30 स्थित श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख वीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताई। उन्होंने कहा कि बुध शनि का मित्र है। कृतिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य है। राहु काल में 12 बजकर 30 मिनट से एक बजकर 30 मिनट तक सिंह लग्न है।
विज्ञापन
इस वर्ष में जिनकी जन्म राशि सिंह है या सिंह लग्न है उसके लिए शनि बहुत ही शुभ है। जो व्यक्ति शनि की महादशा या अंतर्दशा से दुखी है या शनि की ढैय्या या साढ़े साती चल रही है, जिनकी कुंडली में शनि नीच राशि में विराजमान हैं उन्हें शनि जप षोडषोपचार पूजा अर्चना करनी चाहिए।
विज्ञापन
ऐसे मानेंगे शनिदेव
वीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि शनिदेव की इसी महत्व को देखते हुए शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इसके कुंडली में शनि नीच राशि का है और शनि के कारण विवाह में विलंब, पति पत्नी का आपस में क्लेश, नौकरी में प्रमोशन नहीं होना, अपने उच्च अधिकारी से विरोध, शनि राहु को एक स्थान में होने के कारण जेल में होने से जमानत में देरी और राजपक्ष प्रताड़ना के कारण बार-बार अपमान होने से सामाजिक प्रतिष्ठा समाप्त हो तो शनि जयंती पर काले तिल और सरसों के तेल से अभिषेक करने से लाभ होता है।
सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री, सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी लाल बहादुर दुबे ने बताया कि जो पुत्र अपने पिता से द्वेष करता है, पढ़ता नहीं है, नशा आदि करके अपने माता पिता की प्रतिष्ठा को समाज में बदनाम करता है तो शनि महाराज फलों को अनुकूल करने के लिए किसी न किसी प्रकार का उपाय करना अत्यंत आवश्यक है। विशेष तौर पर वृश्चिक, तुला, कन्या, मेष, कर्क, मीन राशि वालों को शनि जयंती पर पूजा अवश्य करनी चाहिए। विशेष पूजन के लिए विद्वान ब्राह्मणें से संपर्क कर सलाह लेकर पूजा करनी चाहिए।