{"_id":"6639dcad3d09c96a9204db61","slug":"shakeel-mohammad-resident-of-kajheri-will-contest-elections-from-chandigarh-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: कजहेड़ी के रहने वाले शकील मोहम्मद लड़ेंगे चंडीगढ़ से चुनाव, अधिसूचना जारी होने के बाद लिया फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: कजहेड़ी के रहने वाले शकील मोहम्मद लड़ेंगे चंडीगढ़ से चुनाव, अधिसूचना जारी होने के बाद लिया फॉर्म
Tue, 07 May 2024 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 May 2024 01:18 PM IST
सार
शकील मोहम्मद एमबीए पास हैं और वे एक प्राइवेट कंपनी में प्रबंधक के पद पर काम कर रहे थे। राजनीति में आने के लिए उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी है।
विज्ञापन
शकील मोहम्मद
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ के गांव कजहेड़ी के रहने वाले शकील मोहम्मद लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को डीसी ऑफिस जाकर चंडीगढ़ लोकसभा के रिटर्निंग ऑफिस के कार्यालय से नामांकन पत्र लिया। शकील मोहम्मद का कहना है कि वह शहर में बदलाव के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा शहर 10 साल पीछे चला गया है। और जो कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी हैं यह और भी पीछे ले जाएंगे। इसलिए हमने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हम पढ़े लिखे हैं। एमबीए हैं। उनका कहना है कि वह पहले प्राइवेट कंपनी में प्रबंधक के पद पर काम कर रहे थे। लेकिन अब राजनीति में आए हैं। उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि हम कजहेड़ी गांव के जद्दी निवासी हैं। हमारे पूर्वज इसी गांव के रहने वाले हैं। इसी गांव के सरकारी स्कूल से दसवीं तक पढ़ाई की है। उसके बाद 44 के सरकारी मॉडल स्कूल से 12वीं की और पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए किया। उसके बाद मेरठ की शोभित यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।