फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shakeel Mohammad, resident of Kajheri, will contest elections from Chandigarh

Chandigarh: कजहेड़ी के रहने वाले शकील मोहम्मद लड़ेंगे चंडीगढ़ से चुनाव, अधिसूचना जारी होने के बाद लिया फॉर्म

Tue, 07 May 2024 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 May 2024 01:18 PM IST
सार

शकील मोहम्मद एमबीए पास हैं और वे एक प्राइवेट कंपनी में प्रबंधक के पद पर काम कर रहे थे। राजनीति में आने के लिए उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी है। 

विज्ञापन
Shakeel Mohammad, resident of Kajheri, will contest elections from Chandigarh
शकील मोहम्मद - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के गांव कजहेड़ी के रहने वाले शकील मोहम्मद लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को डीसी ऑफिस जाकर चंडीगढ़ लोकसभा के रिटर्निंग ऑफिस के कार्यालय से नामांकन पत्र लिया। शकील मोहम्मद का कहना है कि वह शहर में बदलाव के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा शहर 10 साल पीछे चला गया है। और जो कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी हैं यह और भी पीछे ले जाएंगे। इसलिए हमने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हम पढ़े लिखे हैं। एमबीए हैं। उनका कहना है कि वह पहले प्राइवेट कंपनी में प्रबंधक के पद पर काम कर रहे थे। लेकिन अब राजनीति में आए हैं। उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि हम कजहेड़ी गांव के जद्दी निवासी हैं। हमारे पूर्वज इसी गांव के रहने वाले हैं। इसी गांव के सरकारी स्कूल से दसवीं तक पढ़ाई की है। उसके बाद 44 के सरकारी मॉडल स्कूल से 12वीं की और पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए किया। उसके बाद मेरठ की शोभित यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed