{"_id":"5e4068578ebc3ee5b446828e","slug":"shail-kapoor-tops-in-shotput-open-category-chandigarh-news-pkl365930468","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉटपुट ओपन श्रेणी में शैल कपूर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉटपुट ओपन श्रेणी में शैल कपूर अव्वल
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से सर्वो इंटर मीडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर 7 में किया गया। इस दौरान तीन वर्ष के बच्चों से लेकर बड़ों तक ने हिस्सा लिया। कई लोग अव्वल आए, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य राम कुमार कश्यप ने बांटे। इस चैंपियनशिप में 15 से अधिक प्रतिभागी शामिल रहे।
शॉटपुट ओपन श्रेणी में शैल कपूर प्रथम, जसपाल कौर द्वितीय, चरणजीत कौर तृतीय रहीं। 40 से 45 वर्ष आयु में अनु सभरवाल प्रथम, सरला रावत द्वितीय, राशि श्रीवास्तव तृतीय रहीं। शॉटपुट 50 वर्ष वर्ग में रंजू गुप्ता प्रथम, रजनी शर्मा द्वितीय, सुचेता तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग ओपन श्रेणी में विकास ठाकुर प्रथम, गुरमीत सिंह द्वितीय, सुनील कपूर तृतीय रहे। 45-55 आयु वर्ग में भूपिंदर जिष्टु प्रथम, मनसा राम रावत द्वितीय, उमेश घेरा तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो खुली श्रेणी में सतीश कुमार, विकास ठाकुर, अश्वनी कुमार अव्वल रहे। महिला आयु 50 वर्ग में रजनी शर्मा, रंजू, सुचेता आगे रहीं। 400 मीटर रिले रेस में दिनेश भट्ट, सतीश, रवि अटवाल की टीम ने गोल्ड मेडल जीता।
तीन किमी वॉक में प्रभात कटियार, बीरेंद्र सिंह रावत व अश्वनी कुमार आगे रहे। महिला वर्ग दो किमी वॉक में सोनम कटियार, रवनीत, जसपाल आगे रहीं। बच्चों की रेस में ध्वनि ने गोल्ड मेडल जीता। हाई जंप, लांग जंप आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हर वर्ग के प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया।