{"_id":"5719f02d4f1c1baa208b4e70","slug":"shahrukh-khan-zabra-fan-song-shahrukh-movie-fan-court-notice-to-shahrukh-khan-consumer-forum","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छोटे से 'फैन' ने शाहरुख खान को दिलाया कानूनी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे से 'फैन' ने शाहरुख खान को दिलाया कानूनी नोटिस
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Apr 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ उपभोक्ता फोरम का शाहरुख खान को नोटिस
- फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने पीवीआर सिनेमा और यशराज फिल्मस को अपना जवाब देने के लिए नोटिस भेजा है। उपभोक्ता फोरम ने उन्हें जवाब देने के लिए 27 मई की तारीख निश्चित की है। शिकायत में पीवीआर के अलावा यशराज फिल्म्स के साथ साथ शाहरूख खान को भी पार्टी बनाया गया है।
शाहरूख की फिल्म ‘फैन’ में ‘जबरा फैन’ गाना न दिखाए जाने पर एक परिवार के बच्चों प्रतीक और श्रेयस चांदगोठिया ने अपने माता पिता संगीता चांदगोठिया और पंकज चांदगोठिया के माध्यम से उपभोक्ता फारेम में शिकायत दी थी।
शिकायतकर्ता ने कहा उपभोक्ता फोरम को कहा है कि शाहरूख खान की फिल्म फैन की पब्लिसिटी दो तीन महीनो से टीवी पर देख रहे थे। 16 फरवरी को फैन फिल्म का गाना मुंबई में रिलीज किया गया था। इसकी चर्चा पूरे देश में थी। दोनों बच्चों को भी यह गाना पसंद आया और इसके कारण ही बच्चे फिल्म देखने को बेकरार थे।

दो बच्चों ने याचिका दायर करके मांगा मुआवजा
xx
- फोटो : xx
16 अप्रैल को जब यह फिल्म रिलीज हुई तो पहले ही दिन बच्चों ने फिल्म देखने की जिद्द की और अपने माता पिता के साथ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के एक मॉल स्थित वीवीआर में फिल्म देखने गए। फिल्म चलती रही लेकिन यह गाना नहीं आया। शिकायतकर्ता प्रतीक ने अपने पिता पंजक से पूछा कि जबरा गाना तो आया ही नहीं।
इस पर पिता ने कहा कि शायद इंटरवल के बाद गाना आ जाए। इंटरवल के बाद आधा घंटा गुजर जाने के बाद भी गाना नहीं आया। आडियंस में भी कहने लगे गाना नहीं आया। लोगों ने सोचा शायद अंत में गाना आए। लेकिन फिल्म खत्म हो गई गाना नहीं आया। शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम को कहा कि यह गीत होना चाहिए था।
शिकायत दायर करनेवाले एडवोकेट और शिकायतकर्ता बच्चों के पिता पंकज चांदगोठिया ने कहा कि फिल्म में दर्शकों के साथ धोखा हुआ है। फिल्म में खर्च होने वाले पैसे की भरपाई नहीं हो सकी। यह पता होता कि फिल्म में गीत नहीं दिखाया जाएगा तो शायद बहुत से लोग फिल्म देखने नहीं जाते।
यह उपभोक्ता संरक्षण एक्ट की धारा दो का उलंघभना है। शिकायत में व्यक्तिगत नुकसान की भरपाई के अलावा 19 लाख रुपये प्यूनिटिव डैमेज के रूप में मांगी गई है। शिकायत में पीवीआर के अलावा यशराज फिल्म्स के साथ साथ शाहरूख खान को भी पार्टी बनाया गया है।